जय मां दुर्गे के जयघोष के साथ दहला दुर्गा पूजा पंडा ल का उद्घाटन
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – माता रानी सभी भक्तजनों का करें कल्याण यह बातें भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने शनिवार को सुबह 11 बजे दहला दुर्गा स्थान स्थित मां दुर्गा के पूजा पंडाल के उद्घाटन के दौरान मौजूद भक्तजनों से कही.उन्होने कहा कि मेरी मां दुर्गा से प्रार्थना है की मां अपनी कृपा सभी लोगों पर बनाएं रखे.उन्होने लोगो से आपसी सौहार्द बनाएं रखने व उत्साहपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा व दशहरा बनाने की अपील की.इसके पूर्व
बजरंगी प्रसाद यादव, सुनील भरतिया व नवीन भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया.वही पूजा समिति के महा सचिव आनंद कुमार चौधरी, सचिव लक्ष्मण यादव ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया.मौके पर बजरंगी प्रसाद यादव, सुनील भरतिया व नवीन भगत,पूजा समिति के महा सचिव आनंद कुमार चौधरी, सचिव लक्ष्मण यादव, कोषाध्यक्ष नीरज पाण्डेय, प्रवीण यादव सहित पूजा समिति के दर्जनों सदस्य मौजूद थे.


