परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर भाजपा ने की मैराथन बैठक
बोलीं: संथाल परगना की डेमोग्राफी पूरी तरह से बदल चुकी है, जनता को जागरूक करने के लिए की जा रही है परिवर्तन यात्रा
दुमका:भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला की ओर से शुक्रवार को अग्रसेन भवन दुमका में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष गौरव कांत के अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में मुख्य रूप से गोड्डा के विधायक अमित मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए अमित मंडल ने बताया की पार्टी के आगामी कार्यक्रम परिवर्तन यात्रा के सफलता की तैयारी के निमित्त बैठक आयोजित की गई है। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित हैं ।झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की गलत नीतियों तुष्टिकरण की राजनीति युवाओं के आक्रोश महिलाओं के आक्रोश जिस प्रकार से पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा के माध्यम से आम जनता के बीच में जाकर इस हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जनता के बीच में जाएगी । जो वर्तमान की हेमंत सोरेन की सरकार से जनता का भला नहीं हो सकता है। आज झारखंड की जनता पूरी तरह से त्राहिमाम कर रही है। संथाल परगना की डेमोग्राफी पूरी तरह से बदल चुकी है। इन सब मुद्दों को लेकर जनता को जागरूक करना यही परिवर्तन यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि पूरे संथाल परगना और दुमका जिला में यह यात्रा एक मील का पत्थर साबित होगा। हेमंत सोरेन ने पिछले चुनाव में जो जनता से वादा किया था रोजगार देने का बेरोजगारी भत्ता देने का इन सभी मुद्दों पर यह सरकार भी फैल रही है और यही कारण है की आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ झारखंड में सरकार बनाएगी।
जिला अध्यक्ष गौरव कांत ने बताया की परिवर्तन यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा साबित होगा भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता इस परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बैठक में कार्यक्रम के तैयारी के नियमित कई प्रकार की जवाबदेही भी बांटी गई और परिवर्तन यात्रा की सफलता के लिए योजनाएं बनाई गई बैठक में प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा विधानसभा प्रभारी चुन्नू ,सीताराम पाठक सुरेश मुर्मू विवेकानंद राय धर्मेंद्र सिंह बिट्टू पिंटू साह बबलू मंडल मार्शल ऋषिराज टुड्डू गुंजन मरांडी कालेश्वर लायक रूपेश मंडल रमेश मुर्मू अंजुला मुर्मू ममता साह मनोरमा देवी सुमित्रा देवी श्रीधर दास मनोज साह फारुख अनवर ओम केसरी जूली यादव सभी मंडल अध्यक्ष गण जिला मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री जिला परिषद के सदस्य पंचायत समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे।


