संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड़)। दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को हिरणपुर बाजार निकट स्थित दामिन डाक बंगला परिसर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा भूमि पूजन की गई। पूजा स्थल में धरती माता को आह्वान करते हुए पुजारी सुजय पांडे के द्वारा यजमान भानु साहा की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की गई। पूजा कमिटी के अध्यक्ष दीपक कुमार साहा ने बताया कि आगामी तीन अक्टोबर से पूजा प्रारम्भ होगी। इसको लेकर आवश्यक तैयारियां प्रारम्भ कर दिया गया है। वर्षो की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से पूजा महोत्सव आयोजित होगी। इसको लेकर पूजा मंडप व पंडाल…
Author: Santal Express
कुंडहित (जामताड़ा) । आगामी 18 सितंबर को कुंडहित धेनुकडीह मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आगमन को लेकर कुंडहित प्रखंड सभागार में तैयारी को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद कार्यस्थल का निरीक्षण कर पंडाल बनाने वाले कर्मियों को दिशा निर्देश दिया गया। इस बैठक में उपायुक्त कुमुदसहाय, पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार , प्रखंड एंव जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार 18 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कुंडहित धेनुकडीह मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम है। बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विभिन्न पहलुओं पर…
जामताड़ा : शुक्रवार देर रात से बदले मौसम के मिजाज ने शनिवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिया। शनिवार को पौ फटने पर जब लोग जागे तो बारिश ने ही उनका स्वागत किया और यह सिलसिला अभी भी जारी है। मौसम के तेवर को देखकर तो लगता है कि अभी इसमें बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है। हवाएं भी तेज चल रही हैं और बारिश भी लगातार हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण सुबह से ही सड़कों पर आवाजाही बहुत कम दिखाई दे रही है जो प्रतिष्ठाण खोली गई है वह भी चुपचाप मौसम का आनंद उठा…
पूर्णिया । राजनीतिक रणनीतिकार से अब राजनेता बने प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘जन सुराज एक महीने के अंदर राजनीतिक पार्टी बनने जा रही है और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पूर्णिया जिले में संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि राज्य में कम से कम एक करोड़ लोगों के समर्थन से पार्टी का गठन दो अक्टूबर को किया जाएगा और इसे किसी से गठबंधन करने की कोई जरुरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मैं साफ कर दूं कि जन सुराज बिहार की सभी 243 सीट पर चुनाव लड़ेगी, इससे एक…
आगरा । हाल ही में ताजमहल के गुंबद से पानी टपकने की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, और बगीचों में 2 से 3 फीट तक जलभराव हो गया है। यह घटना मानसून के दौरान हुई है, जो कि ताजमहल की संरचना और उसके संरक्षण के लिए चिंता का विषय बन गया है। इसके बाद पानी के रिसाव के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक मरम्मत के लिए उपाय किए जा रहे हैं। बता दें कि ताजमहल के गुंबदों से पानी रिसने लगा है और यह पानी शाहजहां और मुमताज़ की कब्रों तक पहुंच गया है।…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे पीएम हाउस में गाय के बच्चे के साथ दिख रहे हैं। पीएम मोदी बड़े प्यार से गाय को दुलार रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि इस नव वत्सा का नाम उन्होंने दीपज्योति रखा है। इसके पहले भी पीएमओ से पीएम मोदी के गाय के साथ वीडियो और तस्वीर सामने आते रहे हैं। लेकिन इस गाय के बच्चे के साथ पीएम मोदी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। पीएम मोदी ने पोस्ट कर कहा, हमारे शास्त्रों में कहा गया है-गाव: सर्वसुख…
नई दिल्ली । भारतीय पुरुष टीम के गेंदबाजी कोच बनने के बाद मोर्ने मोर्कल ने अपने पिता के साथ हुई बातचीत के बारे में बात की। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने बांग्लादेश टेस्ट से पहले अभ्यास शुरू कर दिया है। टीम इंडिया के साथ मोर्ने मोर्कल भी बतौर गेंदबाजी कोच जुड़ चुके हैं। मोर्कल ने मुख्य कोच गौतम गंभीर के सहयोगी स्टाफ में शामिल होने पर अपनी खुशी और सम्मान की भावना साझा की, जो उनकी कोचिंग यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है। इस पूर्व तेज गेंदबाज का दक्षिण अफ्रीका के साथ 2006 से 2018…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता महेशपुर (पाकुड़ ) । थाना क्षेत्र के दमदमा गांव में इंडसइंड बैंक के सीएसपी संचालक के द्वारा 29 महिलाओं में नाम से करीब 29 लाख की लोन स्वीकृति करा लेने का मामला सामने आया है।वही लोन देने के नाम पर 29 लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हुए करीब 29 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। अब पीड़ितों ने महेशपुर थाने पहुँचकर अपने साथ हुए धोखे की मामला दर्ज कराई है।थाने में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि थाना क्षेत्र के दमदमा गांव निवासी इंडसइंड बैंक के सीएसपी संचालक गोलाम मुरसलीम जो गांव में अपने पत्नी…
डोडा/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परिवारवाद की राजनीति पर हमला करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर का इस बार का विधानसभा चुनाव तीन खानदानों और जम्मू-कश्मीर के युवाओं के बीच है। जम्मू क्षेत्र के डोडा जिले में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में आयाेजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री माेदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आ रहा बदलाव हमारी सरकार की बीते 10 सालों की कोशिशों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि हम और आप मिलकर जम्मू-कश्मीर को देश का एक सुरक्षित और समृद्ध हिस्सा बनाएंगे। जम्मू कश्मीर का इस…
हुलुनबुइर । मौजूदा चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम ने यहां शनिवार को अपने आखिरी ग्रुप चरण मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया। मैच में भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह (13वें, 19वें मिनट) ने दोनों गोल दागे जबकि पाकिस्तान की ओर से एक मात्र गोल नदीम अहमद (8वें मिनट) ने किया। भारत की यह इस टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत है। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अब टीम सोमवार को सेमीफाइनल 2 खेलेगी। टूर्नामेंट का फाइनल 17 सितंबर को…



