संताल एक्सप्रेस संवाददाता

महेशपुर (पाकुड़ ) । थाना क्षेत्र के दमदमा गांव में इंडसइंड बैंक के सीएसपी संचालक के द्वारा 29 महिलाओं में नाम से करीब 29 लाख की लोन स्वीकृति करा लेने का मामला सामने आया है।वही लोन देने के नाम पर 29 लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हुए करीब 29 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। अब पीड़ितों ने महेशपुर थाने पहुँचकर अपने साथ हुए धोखे की मामला दर्ज कराई है।थाने में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि थाना क्षेत्र के दमदमा गांव निवासी इंडसइंड बैंक के सीएसपी संचालक गोलाम मुरसलीम जो गांव में अपने पत्नी नाजमुन नेसा के साथ गांव में ही इंडसइंड बैंक का सीएसपी संचालित करता हैं।वही पीड़ित हाजेरा खातून, परबिना बीबी, शिस्ता रविदास, नसीमा बीबी, बहामुनि कोडा, अबिता खातून, संगीता रविदास, आबिदा सुल्ताना, माकसीदा बेगम, नुरेज बीबी, नुरसेना बीबी, छेला कोडा सहित दर्जनों महिलाओं ने आवेदन में बताया है कि गांव के सीएसपी संचालक गोलाम मुरसलिम के द्वारा हमलोगों से कभी पैसा निकालने, पेंशन योजना और लोन दिलाने के नाम पर फिंगर प्रिंट लिया गया था।जहां कई महीनों बीत जाने के बाद एक के बाद एक महिलाओं के खाते में लोन स्वीकृति होने की खबर इंडसइंड बैंक के मैनेजर बीते 12 सितंबर गुरुवार को गांव पहुँचकर जब सबको मौखिक रूप से बताया तो यह सुनकर सबका होश उड़ गया। पीड़ितों ने बताया कि गांव के 29 भोले भाले महिलाओं के नाम से लोन स्वीकृति कराकर करीब 29 लाख रुपये की अवैध निकासी कर गांव छोड़कर भाग निकला है। साथ ही गांव में ही आरोपी सीएसपी संचालक गोलाम मुरसलिम के मामा मतिबुल शेख को अवैध पैसों से गाय, बकरी सहित अन्य सामन खरीदकर दिया करता था। पीड़ित महिलाओं के द्वारा थाने में दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर आरोपी सीएसपी संचालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है। उधर महेशपुर पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुटी हुई है।





