जामताड़ा : शुक्रवार देर रात से बदले मौसम के मिजाज ने शनिवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिया। शनिवार को पौ फटने पर जब लोग जागे तो बारिश ने ही उनका स्वागत किया और यह सिलसिला अभी भी जारी है। मौसम के तेवर को देखकर तो लगता है कि अभी इसमें बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है। हवाएं भी तेज चल रही हैं और बारिश भी लगातार हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण सुबह से ही सड़कों पर आवाजाही बहुत कम दिखाई दे रही है जो प्रतिष्ठाण खोली गई है वह भी चुपचाप मौसम का आनंद उठा रहे हैं और जो नहीं खुले हैं उनके खुलने की उम्मीद भी नहीं है। करमा पर्व के उत्सवी माहौल में बारिश भरपूर खलल डाल रही है। हवा की रफ्तार करीब 19 किलोमीटर प्रति घंटे की है जबकि इसमें आद्रता 93% मौजूद है। देर रात से हो रही बारिश के कारण तापमान में भी काफी गिरावट महसूस की जा रही है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तो अधिकतम 27 डिग्री माफी गई है।





