Author: Santal Express

रांची । बांग्लादेशी घुसपैठ और मुस्लिम तुष्टिकरण के मामले को लेकर विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर दिखी।बीजेपी ने इस मामले पर सदन के अंदर और सदन के बाहर दोनों जगहों पर कड़ा विरोध किया।इस मामले पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों की संख्या कम होती जा रही है और बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान अपना मतदाता सूची में नाम दर्ज करते जा रहे हैं।विरोध प्रदर्शन कर रहे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से पूरे क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठी कब्जा जमा के बैठे हुए हैं इससे बेटी माटी रोटी तीनों खतरे…

Read More

धनबाद । कोयलांचल के जाने-माने मजदूर नेता और झारखंड के पहले नगर विकास मंत्री बच्चा सिंह का निधन सोमवार को हो गया। उनके निधन से कोयलांचल में शोक की लहर दौड़ गई है। धनबाद के एक स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी मृत्यु अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। बता दें कि कुछ माह पहले ही उन्हें दिल्ली में इलाज के लिए ले जाया गया था। उस वक्त वह बाथरूम से गिर गये थे। बच्चा सिंह कोयलांचल में मजदूर मसीहा के नाम से विख्यात रहे स्व. सूर्य देव…

Read More

गढ़वा । प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीम सोमवार को गढ़वा पहुंची। ईडी कि टीम ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के सीए मुकेश मित्तल के पीए के ह्रदयानंद के घर पर नोटिस चिपकाने पहुंची।जानकारी के अनुसार रांची से ईडी के 2 अधिकारी गढ़वा पहुंचे। बताया जा रहा है कि ये अधिकारी शहर थाना पहुंचे हैं, जहां से सुरक्षाकर्मियों को साथ लेकर शहर की ओर गये।बता दें कि वीरेंद्र राम के सीए मुकेश मित्तल पर आरोप है कि उसने वीरेंद्र राम के काले धन को सफेद करने में मदद की थी। वह निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के…

Read More

रांची । झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी भारी हंगामा हुआ।सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।विपक्ष के हंगामे के बीच राज्य सरकार ने अनुपूरक बजट पेश किया। सदन में 4833.39 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया गया।सत्ता पक्ष और विपक्ष के भारी हंगामे के बीच स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने सभी प्रश्नों को पढ़ा हुआ मान लिया और 4833.39 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों का हंगामा जारी रहा। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।बता दें कि बांग्लादेशी…

Read More

रांची । पेसा कानून को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई।राज्य में अब तक पेसा कानून लागू नहीं किए जाने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। अदालत ने राज्य सरकार को दो महीने में पेसा नियमावली को अधिसूचित करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में आदिवासी बुद्धिजीवी मंच सहित अन्य की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।प्रार्थी की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार और अधिवक्ता तान्या सिंह ने बहस की। हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ में इस मामले…

Read More

गिरिडीह । प्रदेश के अनुबंध कर्मियों की कड़ी मेहनत से राज्य में हेमंत सोरेन सरकार बनी, लेकिन सरकार बनते ही यहां के विधायक मंत्री एवं मुख्यमंत्री अपना वेतन बढ़ाने में लगें हैं, अनुबंध कर्मियों को उसी हाल में छोड़ दिया गया। उक्त बातें सोमवार को मनरेगा संघ द्वारा झंडा मैदान गिरिडीह में चल रहे अनिश्चित कालीन धरना के आठवें दिन जेबीकेएसएस के सुप्रीमो जयराम महतो ने धरनार्थियों को संबोधित करते हुये कहा। श्री महतो ने कहा कि सारे मनरेगा कर्मी झारखंड के स्थानीय है। इसे पहली प्राथमिकता के तहत इनका स्थायीकरण कर अपने झारखंडी भाइयों को मजबूत बनाते, लेकिन वे…

Read More

संताल एक्सप्रेस टीम दुमका/पाकु़ड़। 26 जुलाई की रात केकेएम कॉलेज पाकुड़ के हॉस्टल में पुलिस की पिटाई से 11 आदिवासी छात्रों के जख्मी होने के मामले की जांच करने पाकुड़ पहुंचे संताल परगना के डीआईजी संजीव कुमार ने पाकुड़ टाउन थाना के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप रौशन भेंगड़ा और एक एसआई नागेन्द्र कुमार को सस्पेंड कर दिया है और थाना के सभी पुलिसकर्मियों को हटा दिया है। पाकुड़ में पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए डीआईजी ने बताया कि आरंभिक जांच में पाया गया कि पुलिस पर लगे आरोप सही पाए गए हैं।उन्होंने बताया कि पुलिस ने उस रात हॉस्टल…

Read More

नई दिल्ली । आईएएस का सपना लेकर दिल्ली आए तीन छात्र अव्यवस्था के शिकार हो गए और अपनी जान गंवा दी। इन छात्रों में कोई अपने माता पिता का इकलौता था तो कोई दूध बेचकर बच्चे को आईएएस बनाना चाहता था।छात्रों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक छात्रों में एक यूपी की बायोलॉजी छात्रा श्रेया यादव, केरल का जेएनयू पीएचडी स्टूडेंट नेविन डेल्विन और बिहार की छात्रा तान्या शामिल थी। इतने नामचीन संस्थान की इतनी खस्ता हालत की कल्पना श्रेया के परिवार वालों ने नहीं की थी। परिजनों ने बताया कि आईएएस बनने का सपना…

Read More

नई दिल्ली । जाने-माने आयुर्वेद एक्सपर्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे बताती हैं कि 73 प्रतिशत लोग सुबह के समय कॉफी तो 64 प्रतिशत लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। यदि आप भी सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं तो फिर जान लें ऐसा करने के नुकसान। खाली पेट उठते ही चाय या कॉफी पीना सेहत के लिए ठीक नहीं। इससे शरीर में कॉर्टिसोल का निर्माण प्रभावित हो सकता है। ये एक मुख्य स्ट्रेस हॉर्मोन है। इससे आपको अधिक उदासी, चिंता महसूस हो सकती है। चाय…

Read More

नई दिल्‍ली । हवाई यात्रा के दौरान बार-बार उद्दंडता करने वाले यात्रियों को जैसे ‘नो फ्लाई लिस्‍ट’ में डाल दिया जाता है, वैसे ही अब रेलवे भी उद्दंड यात्रियों को ट्रेन में सफर न करने देने के लिए एक सिस्‍टम बनाने पर विचार कर रहा है। ट्रेनों में अकेले सफर करने वाली महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं बढ़ने पर यात्री सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर हो गया है। ट्रेनों में आदतन अपराधियों की पहचान कर उन्‍हें सफर करने से रोकने के लिए पुख्‍ता सिस्‍टम अगले कुछ महीनो में लागू हो सकता है। आदतन अपराधियों पर ट्रेन में यात्रा करने…

Read More