दुमका। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग दुमका की ओर से सर्वोदय लोक शिक्षण केन्द्र द्वारा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चलाया जा रहा जन जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न हो गया।
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत झारखंड सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार को लेकर सर्वोदय कला जत्था के कलाकारों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों को जागरूक कर योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया। क्षेत्रीय भाषाओं में गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किये गए इस प्रचार प्रसार कार्य में जहां एक ओर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना,सर्वजन पेंशन योजना, हरा राशनकार्ड योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना एवं सावित्रीबाई फुले योजना आदि का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। वहीं दूसरी ओर इन योजनाओं से जुड़कर जरूरतमंदों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया। प्रचार प्रसार के क्रम में इन योजनाओं का लाभ किनको, कैसे और कहां मिल सकता है उसके लिए क्या क्या जरुरी कागजात उसमें लगते हैं इसकी भी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही किस पंचायत में कब और कहां कैम्प लग रहा है इसकी सूचना भी लाभुकों को दी गई ताकि अधिक से अधिक लोग कैम्प तक पहुंच कर योजनाओं का लाभ उठा सकें।
सर्वोदय लोक शिक्षण केन्द्र के टीम लीडर संतोष भंडारी के नेतृत्व में सर्वोदय कला जत्था के कलाकारों ने जन जागरुकता कार्यक्रम के तहत जामा प्रखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रचार प्रसार का कार्य किया। साथ योजनाओं की जानकारी से संबंधित हेंडबिल और पोस्टर का भी वितरण किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


