शिविर में लगभग 70 लोगों ने कराया जांच कुछ घंटे में मिली रिपोर्ट दुमका। मारवाडी युवा मंच रांची शाखा के माध्यम से आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन शनिवार को अग्रेशन भवन में किया गया। कैंसर जांच शिविर का उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में दुमका के सांसद नलिन सोरेन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी उपस्थित थी। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । शिविर में लगभग 70 लोगों ने जांच कराया और कुछ घंटों बाद ही जांच की रिपोर्ट…
Author: Santal Express
रामा कान्त मालवीय देवघर:-रेल एवं जलशक्ति राज्य मंत्री वीरन्ना सोमन्ना ने आज पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में जसीडीह स्टेशन का गहन निरीक्षण किया, ताकि यात्री सुविधाओं की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन किया जा सके और उन्हें बेहतर बनाने के लिए रणनीतिक योजना तैयार की जा सके। यह दौरा रेलवे के बुनियादी ढांचे और यात्री अनुभव को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर और आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक तथा आसनसोल मंडल के शाखा अधिकारियों के साथ रेल एवं जलशक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने जसीडीह स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य का…
दुमका। लायंस क्लब दुमका स. प. के तत्वावधान में क्लब के सदस्यों ने जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण शनिवार को किया। मौसम अनुकूल न होने पर भी बरसात में क्लब के सदस्यों में जरूरतमंदों की सेवा भाव का गजब का उत्साह दिखा। शनि मंदिर के आसपास, थाना रोड अस्पताल परिसर एवं अन्य जगहों में घूम घूम कर निशुल्क भोजन जरूरतमंद लोग, मरीज और तीमारदारों के बीच वितरण किया। क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ अमिता रक्षित ने कहा क्लब के सभी सदस्य सामाजिक सेवा की भावना से बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं और जरूरतमंदों की बीच निरंतर सेवा दे…
देवघर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने शनिवार को संथाल परगना में आदिवासियों की घटती जनसंख्या, लुटती जमीन, व बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ एक दिवसीय जुलूस पैदल मार्च का कार्यक्रम एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष मुर्मू के नेतृत्व में निकाला गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष मुर्मू ने कहा कि संथाल परगना में आज आदिवासियों के माटी, बेटी और रोटी पर संकट आ गया है। संथाल परगना में डेमोग्राफी बदल रही है,आदिवासियों की संख्या लगातार घट रही है, जबकि मुसलमानों की संख्या लगातार अप्रत्याशित रूप से बढ़ रही है। आदिवासी समाज अपनी अस्मिता व अस्तित्व को बचाने की…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-बैद्यनाथ धाम केसरवानी वैश्य महिला सभा के तत्वाधान में दीनबंधु मिडिल स्कूल देवघर में बच्चो को पठन पाठन सामग्री वितरित किया गया।केशरवानी समाज के द्वारा अब आगे वृक्ष रोपण और जरूरत मंद बच्चो के बीच कपड़ो का वितरण भी किया जाएगा।इसकी जानकारी बैद्यनाथ धाम केसरवानी समाज के अध्यक्ष दीपक केशरी ने दी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला अध्यक्ष नीतू केशरी,मंत्री सोनी केशरी,कोषाध्यक्ष स्वेता केशरी,नेहा केशरी, आकांक्षा केशरी,कृति केसरी और भी कई महिलाए कार्यक्रम में मौजुद थी।बताते चलें कि केसरवानी समाज के सदस्यों द्वारा समय समय पर सामाजिक कार्य किए जाते रहते हैं इसी क्रम में शनिवार को बच्चों…
देवघर संताल एक्सप्रेस:- देवघर जिला वॉलीबाल संघ ने नए अध्यक्ष ध्रुव सिंह को पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन करते संघ के पदाधिकारी गण।दिनांक 28 अगस्त को देवघर जिला वॉलीबॉल संघ का वार्षिक सभा सह नई कमिटी का गठन किया गया था.जिसमे ऑब्जर्वर के रूप में झारखंड वॉलीबाल संघ के एसोसिएट सचिव देवाशीष झा मौजूद थे।उनके उपस्थिति में कमिटी का गठन किया किया गया था।जिसका लिस्ट झारखंड वॉलीबाल संघ के पास गया था.उस कमिटी को झारखंड संघ से मान्यता दिनाक 10 सितंबर को मिला।झारखंड से मान्यता मिलने के बाद अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा की भविष्य में खेल और खिलाड़ियों के विकास…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार बंद पड़े सभी स्ट्रीट लाइट को युद्ध स्तर से टीम लगा कर के रिपेयर किया जा रहा है. शनिवार को निगम के चार टीम लगा करके निम्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट का रिपेयर किया गया जिसमें (1) पिंटू रामानी विद्युत मिस्त्री के माध्यम से जसीडीह मैन रोड,जसीडीह बाजार,(2) रंजय पोद्दार विद्युत मिस्त्री के माध्यम से मंदिर वीआईपी गेट,बम भोला पथ,सरिता होटल रोड,मीना बाजार रोड,(3) मोहन कुमार राम विद्युत मिस्त्री के माध्यम से परमेश्वर दयाल रोड,विद्युभूषण सरकार रोड,कचहरी रोड,(3) पवन कुमार रामानी विद्युत मिस्त्री हाइड्रोलिक गाड़ी के माध्यम…
देवघर संताल एक्सप्रेस:- पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में स्वामी रामदेव महाराज के सानिध्य में पांच दिवसीय एडवांस योग प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू हो रहा है. जिसमें भारत स्वाभिमान न्यास के संरक्षक संजय मालवीय एवं जिला अध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी के मार्गदर्शन में देवघर से योग शिक्षक शंभू कुमार बरनवाल, योग शिक्षक मनोज कुमार ,योग शिक्षक संजीव कुमार सिंह जसीडीह स्टेशन से हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया. जिला मीडिया प्रभारी सुमित सौरव ने बताया कि आज से 19 सितंबर तक पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में एडवांस योग प्रशिक्षण शिविर होगा. जिसमें देवघर समेत देश भर के कर्मठ योग शिक्षक शामिल होंगे। इस…
जामताड़ा : शांति और खुशहाली का प्रतीक माना जाने वाला करमा का त्योहार जिले भर में हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। यह त्योहार झारखंड की संस्कृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें बांस की डाली की पूजा की जाती है। यह त्यौहार भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस त्योहार को लेकर गांव में सुबह से ही चहल पहल देखने को मिली। करमा पर्व को लेकर गांव की युवतियों में उत्साह देखने को मिला। जामताड़ा प्रखंड, नारायणपुर, करमाटांड़, नाला, कुंडहित एवं फतेहपुर प्रखण्ड क्षेत्र में प्रकृति पर्व करमा पूजा धूमधाम से मनाई गई। भाई…
रांची । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आयेंगे और हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने के निर्देश पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन पैराग्लाइडिंग एंड हॉट एयर बलांस पूर्णतः वर्जित एवं अन्य संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार ने नो ड्रोन जोन घोषित किया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से अनुमंडल दण्डाधिकारी सदर ने बीएनएसएस की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा जारी की गयी है। इनमें 15 सितंबर को…



