शिविर में लगभग 70 लोगों ने कराया जांच कुछ घंटे में मिली रिपोर्ट
दुमका। मारवाडी युवा मंच रांची शाखा के माध्यम से आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन शनिवार को अग्रेशन भवन में किया गया। कैंसर जांच शिविर का उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में दुमका के सांसद नलिन सोरेन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी उपस्थित थी। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । शिविर में लगभग 70 लोगों ने जांच कराया और कुछ घंटों बाद ही जांच की रिपोर्ट उपलब्ध करा दी गई। मुख्य अतिथि दुमका सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा नि:शुल्क कैंसर शिविर का आयोजन कराना यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों से कहा है कि इस तरह का आयोजन ग्रामीण जगहों पर करें ताकि वहा के ग्रामीण इसका लाभ ले सके।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


