देवघर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने शनिवार को संथाल परगना में आदिवासियों की घटती जनसंख्या, लुटती जमीन, व बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ एक दिवसीय जुलूस पैदल मार्च का कार्यक्रम एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष मुर्मू के नेतृत्व में निकाला गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष मुर्मू ने कहा कि संथाल परगना में आज आदिवासियों के माटी, बेटी और रोटी पर संकट आ गया है। संथाल परगना में डेमोग्राफी बदल रही है,आदिवासियों की संख्या लगातार घट रही है, जबकि मुसलमानों की संख्या लगातार अप्रत्याशित रूप से बढ़ रही है। आदिवासी समाज अपनी अस्मिता व अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। जबकि आदिवासी हितैषी का ढोंग करने वाली हेमन्त सरकार वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, वह हर सीमा को पार कर मुसलमान को खुश करने में लगी हुई। है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा आदिवासी अस्मिता, अस्तित्व, संस्कृति व आदिवासी अधिकार को बचाने की लड़ाई लड़ेगी। आदिवासी समाज ही हेमन्त सोरेन को गद्दी पर बिठाने का काम किया था। अब आदिवासी समाज ही हेमन्त सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। पैदल मार्च के दौरान देवघर के देवघर विधायक नारायण दास,भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी,जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया,संतोष उपाध्याय, मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया, जिला मंत्री जूनियर बाबूलाल मरांडी,एसटी मोर्चा जिला मंत्री सुमित्रा मुर्मू,रूपा केसरी सौरभ सुमन यादव एवं समेत सैकड़ो की संख्या में आदिवासी समाज के महिला पुरुष उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


