जरमुंडी प्रतिनिधि सावन की दूसरी सोमवारी पर संख्या बाबा बासुकीनाथ धाम में भोलेनाथ पर जलार्पण के लिए श्रद्धालु भक्तों का जनशैलाब उमड़ा। दूसरी सोमवारी पर बाबा बासुकीनाथ मंदिर रात्रि 2:15 पूर्वाह्न पर खोला गया। मंदिर के कपाट खुलने पर रात्रि श्रृंगार पूजन के अवशिष्टों को हटाकर गर्भगृह की सफाई हुई और पूर्वाह्न 2:45 पर भोलेनाथ की षोडशोपचार सरकारी पुरोहित पूजा संपन्न हुई। इसके बाद पूर्वाह्न 3:00 बजे तक पंडा पुरोहितों द्वारा कांचा जल से पूजा अर्चना के साथ बाबा बासुकीनाथ मंदिर और माता पार्वती मंदिर के बरामदे में अरघा लगाकर शिवभक्तों के लिए मंदिर परिसर को खोल दिया गया। सोमवार…
Author: Santal Express
जरमुंडी । मामला बेलगुमा-बासुकीनाथ रोड की है,सोमवार को कुछ कांवरिया बासुकीनाथ मंदिर जल चढ़ाने पैदँ आ रहे थे। बेलगुमा रोड पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पैदल कांवरियों को मंदिर की ओर जाने से रोक दिया। कड़कती तेज धूप से हलकान कांवरियों को आगे जाने से रोक दिए जाने पर निराश कांवरियों ने पुलिस बैरिकेडिंग के सामने रोड पर ही भोलेनाथ को जल डालकर अर्पित कर दिया। देवतुल्य कांवरिया! की यह संज्ञा कभी सरकार और प्रशासन की ओर से दी गई थी,किन्तु यह संज्ञा उस समय बासुकीनाथ में धूमिल हो गई। जब कुछ ड्यूटी पर तैनात कर्मी के चलते कांवरिया भोलेबाबा पर…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता मधुपुर : हर साल की भांति इस साल भी अखिल भारतीय मध्यादेशीय वैश्य सभा द्वारा बाबा गणिनाथ बोल बम निःशुल्क सेवा शिविर कांवरियों की सेवा को तैयार है। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले मे उतर वाहिनी गंगा सुल्तानगंज से कांवर गंगा जल भरकर 108 किमी की पैदल यात्रा कर श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के मनोकामना लिंग पर जलार्पण करते हैं। कांवरियों की सेवा में उन्हें थकान से निजात दिलाने के लिए बोल बम रास्ते खजुरिया में सावन की दूसरी सोमवारी पर अखिल भारतीय मध्यादेशीय वैश्य सभा द्वारा बाबा गणिनाथ बोल बम निःशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन दीप जलाकर अतिथियों…
रांची । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) सह राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, सभी रेंज आईजी, सभी डीआईजी, सभी उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षकों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को भी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं मतदाता सूची के प्रकाशन संबंधी गतिविधियों के संबंध में विशेष रूप से निर्देश दिए गए। उनके द्वारा आज निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…
रांची । बांग्लादेशी घुसपैठ और मुस्लिम तुष्टिकरण के मामले को लेकर विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर दिखी।बीजेपी ने इस मामले पर सदन के अंदर और सदन के बाहर दोनों जगहों पर कड़ा विरोध किया।इस मामले पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों की संख्या कम होती जा रही है और बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान अपना मतदाता सूची में नाम दर्ज करते जा रहे हैं।विरोध प्रदर्शन कर रहे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से पूरे क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठी कब्जा जमा के बैठे हुए हैं इससे बेटी माटी रोटी तीनों खतरे…
धनबाद । कोयलांचल के जाने-माने मजदूर नेता और झारखंड के पहले नगर विकास मंत्री बच्चा सिंह का निधन सोमवार को हो गया। उनके निधन से कोयलांचल में शोक की लहर दौड़ गई है। धनबाद के एक स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी मृत्यु अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। बता दें कि कुछ माह पहले ही उन्हें दिल्ली में इलाज के लिए ले जाया गया था। उस वक्त वह बाथरूम से गिर गये थे। बच्चा सिंह कोयलांचल में मजदूर मसीहा के नाम से विख्यात रहे स्व. सूर्य देव…
गढ़वा । प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीम सोमवार को गढ़वा पहुंची। ईडी कि टीम ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के सीए मुकेश मित्तल के पीए के ह्रदयानंद के घर पर नोटिस चिपकाने पहुंची।जानकारी के अनुसार रांची से ईडी के 2 अधिकारी गढ़वा पहुंचे। बताया जा रहा है कि ये अधिकारी शहर थाना पहुंचे हैं, जहां से सुरक्षाकर्मियों को साथ लेकर शहर की ओर गये।बता दें कि वीरेंद्र राम के सीए मुकेश मित्तल पर आरोप है कि उसने वीरेंद्र राम के काले धन को सफेद करने में मदद की थी। वह निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के…
रांची । झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी भारी हंगामा हुआ।सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।विपक्ष के हंगामे के बीच राज्य सरकार ने अनुपूरक बजट पेश किया। सदन में 4833.39 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया गया।सत्ता पक्ष और विपक्ष के भारी हंगामे के बीच स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने सभी प्रश्नों को पढ़ा हुआ मान लिया और 4833.39 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों का हंगामा जारी रहा। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।बता दें कि बांग्लादेशी…
रांची । पेसा कानून को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई।राज्य में अब तक पेसा कानून लागू नहीं किए जाने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। अदालत ने राज्य सरकार को दो महीने में पेसा नियमावली को अधिसूचित करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में आदिवासी बुद्धिजीवी मंच सहित अन्य की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।प्रार्थी की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार और अधिवक्ता तान्या सिंह ने बहस की। हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ में इस मामले…
गिरिडीह । प्रदेश के अनुबंध कर्मियों की कड़ी मेहनत से राज्य में हेमंत सोरेन सरकार बनी, लेकिन सरकार बनते ही यहां के विधायक मंत्री एवं मुख्यमंत्री अपना वेतन बढ़ाने में लगें हैं, अनुबंध कर्मियों को उसी हाल में छोड़ दिया गया। उक्त बातें सोमवार को मनरेगा संघ द्वारा झंडा मैदान गिरिडीह में चल रहे अनिश्चित कालीन धरना के आठवें दिन जेबीकेएसएस के सुप्रीमो जयराम महतो ने धरनार्थियों को संबोधित करते हुये कहा। श्री महतो ने कहा कि सारे मनरेगा कर्मी झारखंड के स्थानीय है। इसे पहली प्राथमिकता के तहत इनका स्थायीकरण कर अपने झारखंडी भाइयों को मजबूत बनाते, लेकिन वे…

