बांग्लादेशियों ने बसा लिए हैं जमाई टोला : प्रदेश अध्यक्ष
गोड्डा : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के विभिन्न हिस्सों खासकर संथाल परगना क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठ लगातार आदिवासी बहन- बेटी और उनसे लव- जिहाद से शादी कर उनकी जमीन, घर आदि कब्जा कर लिया हैं। स्थिति यह है कि अपने ही जमीन, जंगल व घर से बेदखल हो रहे हैं आदिवासी समुदाय। यहां तक कि आज पाकुड़ में जमाई टोला बस गया है। पूर्व मुख्यमंत्री स्थानीय मेला मैदान में शनिवार को एसटी मोर्चा द्वारा आयोजित जनाक्रोश रैली में शामिल होने के पश्चात सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में 1951 के सेंसस रिपोर्ट में आदिवासी की जनसंख्या 44 प्रतिशत थी। पुनः 2011 में जनसंख्या 28 प्रतिशत हो गई, बीच में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सेंसस नहीं हो पाया, मतलब आदिवासी की जनसंख्या 16 प्रतिशत कम हो गई। आज सबसे बड़ी चिंता की बात बांग्लादेशी घुसपैठियों है। वहीं पंचायत चुनाव में मुखिया और जिला परिषद सदस्य तक के अप्रत्यक्ष रूप से सत्ता में काबिज हो गया है, भले ही वह प्रतिनिधि आदिवासी की बेटी है लेकिन उसका पति जोलहा है। आज आदिवासी की जमीन, घर और गांव से लोग बेघर हो गए हैं और आदिवासी की जनसंख्या घटती जा रही है। जिस प्रकार से लोकसभा और विधानसभा में आदिवासियों का आरक्षण है ये आरक्षण सरकारी नौकरी में भी 26 प्रतिशत है। आबादी घटने से आरक्षण भी घटेगा, लोकसभा और विधानसभा में सीट भी कमेगी। हेमंत सोरेन को एसआईटी गठन कर इस मामले की जांच करवानी चाहिए लेकिन उनका ये कहता है कि ऐसी कोई बात नहीं। क्योंकि हेमंत सोरेन को केवल और केवल सत्ता की राजनीति और वोट की राजनीति दिखती है। आज भाजपा ही इन विषयों पर जनमानस पर सोचती है, कांग्रेस और सभी दल कभी भी इन विषयों पर कुछ नहीं कहती।
भाजपा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने झारखंड राज्य अलग बनवाया। उन्होंने देश में दस करोड़ आदिवासियों के लिए 700 जाति को ध्यान में रखकर आदिवासियों और इस भाषा को आठवीं अनुसूची में रखवाए जिससे आदिवासी बेटा- बेटी पार्लियामेंट में संथाली भाषा भी बोल सके, बात और भाषण दे सके और यूपीएससी, जेपीएससी परीक्षा एवं कई जगह संथाली भाषा में परीक्षा दे सके, भाजपा ने आदिवासियों के लिए कार्य किया।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज चुनाव नजदीक आ जाने पर राज्य की माता- बहनों को मंईयां सम्मान योजना के नाम पर एक हजार रुपए प्रति माह देने से क्या होगा, बीते 5 साल से वे क्या कर रहे थे। ये जल, जंगल, जमीन, बालू, खनिज सब का दोहन कर लूट मचा रही है। उक्त कार्यक्रम भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुशील टुडू की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सिमोन मरांडी ने की। उक्त कार्यक्रम में मंच पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती, महामंत्री राजेश टेकरीवाल, जिला मीडिया प्रभारी बिमंत कुमार, प्रदेश मंत्री अनिता सोरेन, महामंत्री एसटी मोर्चा चूडा मरांडी, लीलशी हेंब्रम प्रबोध सोरेन, रविंद्र टुडू, दिनेश मुर्मू, महेंद्र मुर्मु, अनीशा मरांडी, मनोज मरांडी, पतराश बेसरा, सोनेलाल हंसदा, हुक्कुम सोरेन, दयानंद कोड़ा आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


