मुंबई : अडानी समूह को महाराष्ट्र में बिजली आपूर्ति का ठेका मिला है। अडानी ग्रुप ने बड़ी कंपनियों को पछाड़ते हुए पिछले 25 साल के लिए सबसे बड़ी बोली जीती है। अडाणी समूह ने महाराष्ट्र को 6,600 मेगावाट बिजली आपूर्ति की बोली जीत ली। अडानी समूह ने महाराष्ट्र को 6,600 मेगावाट की बंडल नवीकरणीय और थर्मल बिजली की आपूर्ति के लिए बोली जीत ली है। अडानी ग्रुप ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी और टोरेंट पावर से कम बोली लगाकर यह कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। कंपनी ने इसके लिए 4.08 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगाई और इसके साथ ही समूह ने जेएसडब्ल्यू…
Author: Santal Express
मुंबई । आधार कार्ड हर भारतीय के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। हर काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आधार कार्ड को मुफ्त अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 सितंबर थी। हालाँकि, अब यह समय सीमा बढ़ा दी गई है। आप 14 दिसंबर 2024 तक अपने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। ऐसे में जो लोग अभी भी आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवा पाए है उन आधार कार्ड धारकों को अपडेट करने का समय मिल गया है। सरकार ने आधार कार्ड अपडेट करने की समय सीमा 3 महीने बढ़ा दी है। आप अपने…
वाशिंगटन । अमेरिका में फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एके-47 से हमला करने का आरोप में गिरफ्तार रेयान वेस्ले रॉथ यूक्रेन का समर्थक है। रूस-यूक्रेन युद्ध में उसकी पूरी सहानुभूति यूक्रेन के साथ है। 58 वर्षीय रेयान वेस्ले रॉथ की मानसिकता पर विस्मय करने यह खुलासा द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में किया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप की हत्या की कोशिश के रूप में वर्णित रॉथ यूक्रेन में लड़ने और मरने की इच्छा व्यक्त कर चुका है। रॉथ ने सिग्नल पर अपने प्रोफाइल बायो में लिखा…
पटना : राजधानी पटना समेत राज्य के 19 जिलों में सोमवार को अलग-अलग जगहों पर गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मानसून अक्ष समुद्र तल पर पंजाब के फिरोजपुर, पटियाला, यूपी के शाहजहांपुर, बलिया और गंगा-पश्चिम बंगाल के निम्न दबाव केंद्र से उत्तरी बंगाल की खाड़ी से होते हुए दक्षिण-पूर्व बना हुआ है जिसके कारण सोमवार को बिहार के 19 जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है।पटना समेत छपरा, सीवान, जहानाबाद, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली और गोपालगंज में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। उत्तर बिहार के अन्य…
रांची । अनंत चतुर्दशी और विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को मनाया जाएगा। इस वर्ष भगवान विश्वकर्मा पूजा रवि योग में 17 सितंबर को है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा को कई प्रकार के अस्त्र-शस्त्र से सुशोभित किया जाएगा और पूजा-अर्चना की जाएगी। लोग अपने ऑफिस, कारखानों, मशीनों, औजारों और वाहनों की भी पूजा करेंगे। इससे जीवन में सुख-समृद्धि, व्यापार में उन्नति आदि का शुभ फल प्राप्त होगा। पंडित मनोज पांडेय ने सोमवार को बताया कि इस दिन रवि योग का निर्माण हो रहा है और इस योग में पूजा करने से सभी कार्यों में तरक्की मिलेगी। भगवान विष्णु और शिल्पकार विश्वकर्मा…
लंदन । हैरी ब्रूक अपने करियर में पहली बार इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे, उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है। जोस बटलर के पांच मैचों की सीरीज से बाहर होने के बाद ब्रूक को कप्तान बनाया गया है। बटलर, जिन्हें टी20आई के लिए भी नहीं चुना गया था, अपनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं जो उन्हें पहले लगी थी। बटलर की चोट ने लियाम लिविंगस्टोन के लिए भी वनडे टीम में वापसी के दरवाजे खोल दिए हैं, जिन्हें पहले नजरअंदाज किया गया था। इस तेजतर्रार ऑलराउंडर को मौजूदा टी20आई सीरीज में अब…
नई दिल्ली । 11 से 20 नवंबर तक बिहार के राजगीर स्टेडियम में होने वाली एशियाई महिला चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के लिए बेंगलुरु में भारतीय टीम का अभ्यास शिविर शुरु हो गया है। ये शिविर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में 9अक्टूबर तक चलेगा। इस राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में भारतीय टीम में शामिल 33 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। हॉकी इंडिया ने गत दिवस ही इस राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 33 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की थी। भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने इस शिविर को लेकर कहा, ‘‘राष्ट्रीय महिला कोचिंग शिविर एशियाई…
मैनचेस्टर । इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को उम्मीद है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 आई श्रृंखला में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद खुद को एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में साबित कर दिया है जो ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी कर सकता है। तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द होने पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही। लिविंगस्टोन को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इंग्लैंड ने पिछले तीन टी20 विश्व कप में लिविंगस्टोन को फिनिशर के तौर पर इस्तेमाल किया है। लेकिन…
ढाका । बांग्लादेश ने संयुक्त राज्य अमेरिका से कहा है कि रोहिंग्या संकट का समाधान करना जरूरी है। बांग्लादेश ने स्थायी समाधान खोजने के लिए मूल कारण को जानने पर जोर दिया है। बांग्लादेश के विदेश सचिव मोहम्मद जशीमुद्दीन ने रविवार को दौरे पर पहुंचे अमेरिकी उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करने के बाद राज्य अतिथि गृह पद्मा में देररात संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, “हमने उनसे कहा कि इस मुद्दे को हल किया जाना चाहिए। हमने मूल कारण को तलाशने पर पर जोर दिया। जशीमुद्दी ने कहा कि रोहिंग्या संकट पर अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने बांग्लादेश की भूमिका…
बोले: संवैधानिक पद पर रहते हुए राहुल गांधी कर रहे अनर्गल बयानबाजी दुमका ब्यूरो दुमकाः वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेने आए गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को दुमका परिषद में प्रेस से मुखातिब होते हुए राहुल गांधी पर तीखा हमला किया उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सिखों को लेकर अमेरिका में जो बयान दिया और जिस तरह से भारत विरोधी ताकतों से वे मुलाकात कर रहे हैं. इससे साफ है कि वे मिखाइल गोर्बाचेव हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह मिखाइल गोर्बाचोव ने सोवियत संघ…



