Author: Santal Express

भागलपुर । जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोगलपुरा में तीन साल पूर्व हुई बहुचर्चित गर्भवती काजल हत्याकांड मामले में न्यायालय ने मोगलपुरा की लेडी डॉन जेवा खान और उसके देवर इंतसार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उल्लेखनीय हो कि बीते 25 जुलाई को एडीजे-5 सुदेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत में दोनों को दोषी करार दिया था। लेडी डॉन जेवा खान को आजीवन कारावास सहित 30 हजार रुपया का जुर्माना और उसके देवर इंतेसार को आजीवन कारावास सहित 50 हजार रुपया का जुर्माना की सजा सुनाई गई है। मामले की सुनवाई के दौरान अपर लोक अभियोजक रियाज हुसैन…

Read More

पटना । मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हिन्दी में बैचलर ऑफ मेडिसीन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) की पढ़ाई होती है। इसी तर्ज पर अब बिहार सरकार ने भी राज्य में हिन्दी माध्यम से एमबीबीएस की पढ़ाई कराने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से उन छात्रों को ज्यादा फायदा होगा, जिनकी मातृभाषा हिन्दी है। भागलपुर के जेएलएनएमसीएच समेत राज्य के मेडिकल कॉलेजों में इसकी तैयारी चल रही है। पटना स्थित आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय से मेडिकल कॉलेज को पाठ्यक्रम और किताबें भेजी जाएंगी और छात्रों को हिंदी माध्यम से पढ़ाने के लिए शिक्षकों का भी चयन किया…

Read More

हजारीबाग । हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को लोकसभा में किसानों से जुड़ी समस्याओं को रखा। उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र समेत झारखंड के लाखों किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज की उपलब्धता, उनका विस्तार और कुसुम योजना के अंतर्गत बोरिंग को भी जोड़े जाने की अति महत्वपूर्ण मांग सरकार के समक्ष रखा। जायसवाल ने कहा कि कृषि मंत्री और प्रधानमंत्री ने कृषि आधारभूत संरचना योजना के तहत देश के किसानों को बड़ी राहत दिया है लेकिन मेरा एक सुझाव है, जो कृषि मंत्री तक पहुंचाना चाहता हूं। सांसद…

Read More

रांची । झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार काे सत्र शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने रोजगार मुद्दे को लेकर सदन के बाहर बैनर-तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही सदन के अंदर भी रोजगार मुद्दे को लेकर हंगामा किया। भाजपा विधायकों ने हेमंत सोरेन सरकार को पांच लाख युवाओं को नौकरी देने के वादे को लेकर घेरा। भाजपा विधायकों ने कहा कि हेमंत सोरेन ने चुनावी भाषण में कहा था कि पांच लाख नौकरी देंगे। साढ़े चार हो गये, इस वादे का क्या हुआ। आंगनबाड़ी सेविका सहाय के रसोइयां परमानेंट क्यों नहीं हुए, इसका जवाब हेमंत…

Read More

रांची । चाईबासा जिले के चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबांबो में ह्रदय विदारक रेल हादसा पर झारखंड विधानसभा में मंगलवार काे सभी दलों के विधायकों ने शोक व्यक्त किया। विधायकों ने पीड़ितों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की और घायलों के इलाज के लिए तुरंत सहायता उपलब्ध कराने की अपील की। सभी दलों ने रेल हादसे को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने को लेकर जोर दिया। रेल सुरक्षा और प्रबंधन में सुधार के लिए प्रभावी नीतियों और उपायों को लागू करने की बात कही, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना होने से रोका जा सके। मुख्यमंत्री…

Read More

रांची । झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मंगलवार काे विदाई दी गई। अब वो महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। झारखंड के राज्यपाल के रूप में रांची में अपने विदाई दिवस पर सीपी राधाकृष्णन ने राज्य के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि राज्यपाल के रूप में झारखंड की पवित्र भूमि और लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है। कभी नहीं भूलूंगा। जीवन भर इसे संजोकर रखूंगा और हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहूंगा। सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर लिखा है, “जोहार झारखंड! झारखंड के राज्यपाल के रूप…

Read More

रांची । झारखंड के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन मंगलवार काे झारखंड से विदा हो रहे हैं। उनकी विदाई से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन में उनसे मुलाकात की। इस दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी उनके साथ मौजूद थीं। राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन झारखंडवासियों को सदैव मिलता रहेगा। सीपी राधाकृष्णन झारखंड से विदा होंगे। उन्हें महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। इस मुलाकात के दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता,…

Read More

नई दिल्‍ली । भारत में सोने की मांग में गिरावट आई है। सोने की मांग में यह गिरावट कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि के कारण दर्ज हुई है। अप्रैल-जून तिमाही में सोने की मांग पांच फीसदी घटकर 149.7 टन रह गई है। हालांकि, इस दौरान देश में सोने का कुल आयात आठ फीसदी बढ़कर 196.9 टन रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 182.3 टन था। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल-जून 2024 तिमाही में सोने की मांग घटकर 149.7 टन रह गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 158.1 टन…

Read More

गिरिडीह । झपटामार कर सरेआम राहगीरों से नकदी और आभूषण की छिनैती करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेजा है। बताया गया कि अलीमुद्दीन अंसारी उर्फ बसु को गिरिडीह के गांडेय थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अलीमुद्दीन अंसारी के पास से जब्त लोडेड सेमीऑटोमेटिक पिस्टल के साथ एक मैग्जीन और तीन मोबाइल भी जब्त हुए हैं। पूछताछ में गिरफ्तार अलीमुद्दीन अंसारी ने कबूला कि वो इसी हथियार से कुछ दिन पहले जामतड़ा के नारायणपुर थाना इलाके में एक महिला से छिनैती की घटना के साथ कई और अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इधर,…

Read More

सरायकेला । चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबम्बो-राजखरसावां स्टेशन के बीच बीते सोमवार की रात करीब 3.45 बजे हावड़ा-मुंबई ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। चक्रधरपुर रेल मंडल के कई अधिकारियों के अलावा सरायकेला तथा चाईबासा जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर राहत कार्य मे जुटे हैं। हादसे के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने सरायकेला डीसी को घायलों का समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन तक हर जरूरत की चीजें उपलब्ध कराने की व्यवस्था करते हुए सूचना देने का निर्देश दिया गया है। दुर्घटनास्थल पर मौजूद पश्चिम सिंहभूम…

Read More