मसलिया: सरकारी तंत्र व सरकारी विभाग लोगों की सुख सुविधाओं के लिए उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं धरातल पर लाती है. उन्हें लगता है कि इन जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें सहूलियत होगी लेकिन कुछ असामाजिक तत्व लोगों की इन सुख सुविधाओं में खलल डालते हैं. ताजा मामला मसलिया प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र कठलिया पंचायत के सीतपहाड़ी गांव के पास का है. जहां इस गांव के सीतपहाड़ी मकरामपुर सड़क के किनारे पहाड़ी के नीचे असामाजिक तत्वों के द्वारा पेय जलापूर्ति पाइप को क्षतिग्रस्त कर लीकेज कर दिया गया है जिससे विगत 12 दिनों से लगातार…
Author: Santal Express
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। पिछले दिनों लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा झारखंड राज्य के एक अभिन्न अंग संथाल परगना प्रमंडल के छः जिले, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर यूनियन टेरीटरी (केंद्र शासित प्रदेश )बनाने से संबंधित बयान दिया था। इस बयान से निशिकांत दुबे के खिलाफ झारखंड पूरी उबाल पर है। मंगलवार को दिए गए झारखंड विरोधी बयान के विरोध में जिले भर के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में धनुष पूजा स्थित झामुमो कार्यालय से विशाल आक्रोश मार्च निकाल कर भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे के विरोध किया गया।…
सरायकेला । दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत बड़ाबम्बो-राजखरसावां रेलवे स्टेशन के बीच पोटोबेड़ा गांव के समीप हावड़ा-मुम्बई रेलखंड पर मंगलवार तड़के हुए रेल हादसे में मारे गए यात्रियों के आश्रितों को राज्य सरकार ने दो-दो लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। हादसे का जायजा लेने पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसकी घोषणा की। इस मौके पर उनके साथ परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ और स्थानीय विधायक दशरथ गागराई भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर…
मुंबई । बालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादूकोण प्रेग्नेंसी के बाद से फिल्मों से दूर हैं। इस वक्त सिर्फ और सिर्फ अपना और होने वाले बेबी का ख्याल रख रही हैं। फैंस ये कयास लगा रहे थे कि दूसरे स्टार्स की तरह क्या डीपी भी डिलिवरी के बाद जल्द काम पर लौटेंगी। आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो खबर है कि वह जल्द काम पर नहीं लौटने वाली हैं। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड का सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। सिंतबर में वह अपने पहले बेबी को जन्म देने वाली हैं। अपने होने वाले बेबी के लिए उन्होंने…
मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा के लिए खूनखराबे और मारधाड वाले एक्शन सीन शूट कर रही है, जिसमें वे एक्टर बॉबी देओल के साथ भिड़ती नजर आएंगी। आजकल आलिया वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स फिल्म अल्फा को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन सीन करेंगी। आलिया और बॉबी का एक्शन सीन मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में शूट किया जा रहा है और इसे पूरा होने में चार दिन से ज्यादा का समय लगेगा। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल में अपनी दमदार एक्टिंग से वाहवाही बटोरने के बाद अब बॉबी अल्फा…
पेरिस । एक भारतीय प्रशंसक पेरिस ओलंपिक मे भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और शांति का संदेश देने के लिए भारत से पेरिस पहुंचा है। ये प्रशंसक साइकिल से 30 देशों का सफर तय करने के साथ ही 22,000 किलोमीटर की यात्रा कर यहां तक पहुंचा है। ये प्रशंसक भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से भी मिलेगा। ये प्रशंसक केरल के कालीकट से साइकिल से यहां पहुंचा है। इसमें इसे दो साल का समय लगा है। इस व्यक्ति का ना फैयस असरफ अली है। उसने 15 अगस्त 2022 को यात्रा शुरू की थी और 30 देशों का सफर…
पालिकेली । भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अभी श्रीलंका में टी20 सीरीज खेल रहे हैं। पिछले दिनों उनका पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ तलाक हो गया था। इसके बाद नताशा बेटे अगस्त्या को लेकर वापस सर्बिया चली गयी थी। इससे हार्दिक निराश हैं। उनकी ये निराशा बेटे के जन्मदिन पर उमड़ आई। 30 जुलाई मंगलवार को बेटे अगस्त्या के जन्मदिन पर उन्होंने एक खास पोस्ट भी साझा की है। इस अवसर पर बेटे से दूर रहे रहे हार्दिक भावुक हो गये। उन्होंने अगस्त्या के साथ एक वीडियो साझा करते हुए उसे इस खास दिन पर बधाई दी। हार्दिक…
पेरिस । भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रचते हुए शूटिंग में एक और कांस्य पदक जीता है। इसी के साथ मनु ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज बन गईं हैं। मनु भाकर ने ने मंगलवार को सरबजोत सिंह के साथ मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में भारत को कांस्य पदक दिलाया है। इससे पहले उन्होंने महिलाओं के व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक जीता था। मनु और सरबजोत की जोड़ी ने कांस्य पदक के मैच में ओह ये जिन और ली वोन्हो की…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य लंबे समय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए चुनौतियां खड़ी कर रहे हैं। सियासी गलियों में दोनों के बीच तनातनी की खबरें भी चलीं। भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने केशव को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे मौका मिलते ही राज्य सरकार पर तंज कसने से पीछे नहीं हटते। मौर्य ने कहा, सरकार की ताकत के आधार पर चुनाव नहीं जीता जा सकता, पार्टी लड़ती है और पार्टी ही जीतती है। हमेशा पार्टी ही चुनाव लड़ती है और पार्टी ही जीतती है। पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 उप्र विधानसभा…
पटना । सीएम नीतीश कुमार और उनकी पार्टी लंबे समय से राज्य के लिए विशेष दर्जे की मांग कर रही थी। लेकिन, मौजूदा नियमों के मुताबिक बिहार जैसे राज्य को विशेष दर्जा देना संभव नहीं था। ऐसे में मोदी सरकार ने 2024 के आम बजट में बिहार के लिए खजाना खोल दिया। बजट में बिहार में विकास कार्यों और बाढ़ नियंत्रण के लिए करीब 64 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा हुई। इसके बाद भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को समर्थन देने के बदले ऐसा लगता है कि एक-एक पाई का…

