Author: Santal Express

रानीश्वर ( दुमका ) । प्रखंड के विभिन्न इस्लाम बहुल गांव में सोमवार को काफी उत्साह के साथ मिलाद उन नवी दिवस मनाया गया ।इस दिन को नवी दिवस भी कहा जाता है । इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद के जन्म दिन को मनाया जाता है। रांगालियापंचयात के लाकड़ा घाटी गांव के ग्राम सभा के पूर्व अध्यक्ष वजीर हुसैन, सहायक अध्यापक नजीर हुसैन, शेखावत हुसैन ,जवीर हुसैन, सरफराज हुसैन में अगुआई में यहां जुलूस निकाला गया है ।

Read More

दुमका। रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में छात्र गर्जना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें झारखंड सरकार के शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, बांग्लादेशी घुसपैठ, महिला सुरक्षा पर पांच वर्षों के कुशासन का 16 पन्नो का काला दस्तावेज रांची के अंदर जारी किया गया । इसी निमित आज अभाविप दुमका नगर इकाई द्वारा काला दस्तावेज का विमोचन किया गया। कॉलेज अध्यक्ष अमन कुमार ने कहा कि यह लड़ाई झारखंड की इज्जत और आबरू को बचाने बहन बेटियों के सम्मान नौजवानों के रोजगार सृजन के लिए और इस लड़ाई को लड़ने का काम विद्यार्थी परिषद का एक-एक कार्यकर्ता करेगा आज हेमंत सोरेन के…

Read More

दुमका ब्यूरो दुमका : नगर थाना दुमका में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय इक्कुड डुंगडुंग के अध्यक्षता में सोमवार को थाना क्षेत्र में संचालित सभी होटल संचालकों, मालिकों के साथ बैठक हुई । बैठक में पुलिस उपाधीक्षक ने थाना क्षेत्र में संचालित होटल मालिकों व संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि होटल में ठहरने वाले व्यक्तियों से उचित पहचान पत्र लेकर पंजी संधारण करें| इसमें किसी तरह की कोताही ना हो इसका ध्यान रखें|उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से विदेशी नागरिकों के होटल में ठहरने पर इसकी पूर्ण सूचना डिटेल के साथ नगर थाना को अविलम्ब उपलब्ध कराएं|

Read More

रानीश्वर : मसानजोर डैम के दक्षिणी छोर पर दो नंबर गेट के समीप लगातार बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुआ है। इस घटना से दो दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस घटना में सुरेश माल और अजय मुर्मू की दुकानों को भारी क्षति पहुंची है। रानीबहाल – सीतपहाड़ी भाया कलारकोंदा पथ पर पहाड़ी भूस्खलन से यह घटना हुई है। यह दोनों दुकानों को पहाड़ी भूस्खलन ने चपेट में ले लिया। यह दुकान पर्यटकों के लिए स्टेशनरी, कोल्ड ड्रिंक, पेयजल और सामग्री की बिक्री किया करती थी। लगातार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त मसानजोर डैम का जलस्तर 383.60 पर…

Read More

जामा। प्रखंड के लगला पंचायत में सरकार के सहयोग से संचालित इसाफ कंपनी की शाखा सिडार प्राइवेट लिमिटेड वैसा द्वारा सैकड़ों महिलाओं को काम से हटाने से आक्रोशित महिलाओं ने सोमवार को सरसाबाद पंचायत के मुखिया सह समाजिक कार्यकर्ता राजू पुजहर के अगुवाई में कंपनी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार इस कंपनी में कुछ दिन पूर्व 300 से 400 महिलाओं को स्वरोजगार मिल रहा था। कंपनी में महिलाओं द्वारा जलकुंभी से सोरमेट और बांस के द्वारा दर्जनों वस्तुओं का निर्माण किया जाता था। वहाँ काम कर चुकी पूजा कुमारी ने बताया कि करीब 300 महिलाओं से…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता देवघर। देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मुस्लिम बाहुल्य गांवों में ईदए मिलादुल नबी का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। इस दौरान झुमरबाद, राजपुरा, जीतपुर, रहबाद, समलापुर, पिपरा, कारीकादो, प्राणडीह, अरंजा, जगमनिया आदि दर्जनों गांवों में ईदए मिलादुल नबी का जुलूस निकाला गया। इस मौके पर सफीक अंसारी, मंसूर हैदर, मनोवर हुसैन, ऐनुल हक, हाफिज रजाउल अंसारी, संतु अल्लादीन आदि उपस्थित थे।

Read More

देवघर। अंतरराष्ट्रीय कथावाचिका पंडित गौरांग गौरीजी की श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 17 से 23 सितंबर 2024 तक संध्या 4 बजे से 7 बजे तक हो रहा है। छत्तीसी , देवघर स्थित साईं वाइट्स रामेश्वरम अपार्टमेंट में इस भागवत कथा के आयोजक सीमा सिंह और ओम प्रकाश सिंह हैं। श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण के लिए सभी श्रद्धालुओं को अंतरित किया गया है।

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:- रोटरी क्लब ऑफ देवघर के पीयूष जायसवाल को बिहार विधान सभा हॉल में नंद किशोर यादव, स्पीकर, विधान सभा, बिहार और बिपिन चाचान,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, रोटरी क्लब 3250 द्वारा चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए दिया गया। रोटरी क्लब ऑफ देवघर द्वारा जून 2021 में पीयूष जायसवाल के नेतृत्व में प्रोजेक्ट वसुंधरा (एम्स में 50000 पौधों का वृक्षारोपण) शुरू किया गया था। फिर इस परियोजना को पिछले साल हमारे देश के अमृत महोत्सव को समर्पित करने के लिए 75000 पेड़ों के रोपण तक बढ़ाया…

Read More

देवीपुर। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दो दिनों से लगातार बिजली गुल रही है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही ग्रामिणों ने बताया है कि त्योहार को देखते हुए रात्रि में बिजली बहाल होना आवश्यक है। कारण कि दुर्गापूजा के नजदीक चोरों का आतंक ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ जाते हैं। बिजली लगातार गुल रहने से चोरों की चांदी हो जाती है। इस बावत विद्युत कर्मियों ने बताया ही है कि बिजली ठीक करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। काफी जर्जर तार हो जाने से हल्की हवा और बारिश में भी भयंकर फॉल्ट…

Read More

देवघर एम्स का चतुर्थ वार्षिकोत्सव मनाया देवघर। के जिले के देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एम्स अस्पताल देवघर का चौथा वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान एम्स अस्पताल परिसर में स्थित सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित क धूमधाम से एम्स अस्पताल का चौथा वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद निशीकांत दुबे, विधायक नारायण दास, स्वास्थ्य मिशन निदेशक रांची अबु इमरान,एम्स निदेशक सौरव वार्ष्णेय, एमएस आरएस पात्रा, डॉ जी जानवी आदि ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। वार्षिकोत्सव मौके पर एम्स सभागार को एवं उसके आसपास में भव्य रूप से सजाया गया था। वहीं शाम में छात्र छात्राएं द्वारा रंगारंग…

Read More