दुमका। रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में छात्र गर्जना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें झारखंड सरकार के शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, बांग्लादेशी घुसपैठ, महिला सुरक्षा पर पांच वर्षों के कुशासन का 16 पन्नो का काला दस्तावेज रांची के अंदर जारी किया गया । इसी निमित आज अभाविप दुमका नगर इकाई द्वारा काला दस्तावेज का विमोचन किया गया। कॉलेज अध्यक्ष अमन कुमार ने कहा कि यह लड़ाई झारखंड की इज्जत और आबरू को बचाने बहन बेटियों के सम्मान नौजवानों के रोजगार सृजन के लिए और इस लड़ाई को लड़ने का काम विद्यार्थी परिषद का एक-एक कार्यकर्ता करेगा आज हेमंत सोरेन के सरकार से युवाओं का यह सलाह 5 वर्षों का हिसाब मांगने आई है । इस शासन काल में युवा खपाहा क्योंकि हेमंत सरकार बेवफा है ।उन्होंने कहा कि युवा हेमंत सरकार से 5 साल का हिसाब मांगने आए हैं वर्तमान सरकार को मईया सम्मान योजना नहीं मईया बचाओ योजना करने की आवश्यकता है । 25 सितंबर को अभाविप दुमका नगर इकाई द्वारा हजारों की संख्या में जमा होकर जिला प्रशासन को यह काला दस्तावेज देते हुए वर्तमान झारखंड सरकार की खोखली नीति को समाज के बीच रखने का काम करेंगे । मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनोज सोरेन, जिला संगठन मंत्री धनंजय साह, नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता, कॉलेज अध्यक्ष अमन कुमार, विवेक धर, अमित कुमार ठाकुर, शकेत कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


