दुमका ब्यूरो
दुमका : नगर थाना दुमका में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय इक्कुड डुंगडुंग के अध्यक्षता में सोमवार को थाना क्षेत्र में संचालित सभी होटल संचालकों, मालिकों के साथ बैठक हुई । बैठक में पुलिस उपाधीक्षक ने थाना क्षेत्र में संचालित होटल मालिकों व संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि होटल में ठहरने वाले व्यक्तियों से उचित पहचान पत्र लेकर पंजी संधारण करें| इसमें किसी तरह की कोताही ना हो इसका ध्यान रखें|उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से विदेशी नागरिकों के होटल में ठहरने पर इसकी पूर्ण सूचना डिटेल के साथ नगर थाना को अविलम्ब उपलब्ध कराएं|
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


