देवघर एम्स का चतुर्थ वार्षिकोत्सव मनाया
देवघर। के जिले के देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एम्स अस्पताल देवघर का चौथा वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान एम्स अस्पताल परिसर में स्थित सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित क धूमधाम से एम्स अस्पताल का चौथा वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद निशीकांत दुबे, विधायक नारायण दास, स्वास्थ्य मिशन निदेशक रांची अबु इमरान,एम्स निदेशक सौरव वार्ष्णेय, एमएस आरएस पात्रा, डॉ जी जानवी आदि ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। वार्षिकोत्सव मौके पर एम्स सभागार को एवं उसके आसपास में भव्य रूप से सजाया गया था। वहीं शाम में छात्र छात्राएं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम कर अपने प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि आगामी माह में प्रधानमंत्री का वर्चुअल या उनके उपस्थिति में कार्यक्रम में एम्स अस्पताल का एमजेंसी वार्ड चालू कर दिया जायेगा। वही स्व अंभूज सोनू के स्मृति में उनके पिता अरुण कुमार के हाथों से मेघावी छात्र मयंक कुमार को पचास हजार रुपए का छात्रवृत्ति का चेक देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के बाद सभी मुख्य अतिथियों ने आईपीडी में आईसीयू कक्ष का निरीक्षण किया और मरीज व उसके परिजनों से मिला। मौके पर डीडीए आर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी साकेत बिहारी, सभी फैकल्टी के पदाधिकारी व प्रोफेसर, सभी अभियन्ता
अध्यनरत छात्र छात्राएं, मीडिया के लोग आदि सैंकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।






