Author: Santal Express

देवघर। देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिधेया गांव के अमर कुमार यादव,पिता गणेश प्रसाद यादव ने थाना में गली गलोज एवं धमकी देते हुए जान मारने के नियत से फायरिंग करने के मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया मोहल्ला के राजा चौधरी,राहुल चौधरी,सुशांत यादव, देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिधैया गांव के दीपक दास,अजय कुमार यादव,पाण्डुरायडीह गांव के अभिमन्यु कुमार यादव, सिरसिया गांव के कुन्दन यादव,कोकहारा गांव के अभिषेक दास को नामजद आरोपी बनाया गया है। इधर देवीपुर थाना प्रभारी ने अवैध पिस्टल से रंगदारी नहीं देने फायरिंग करना करने के मामले में…

Read More

नई सेवा क्षेत्र के लिए रेल कनेक्टिविटी में एक महत्वपूर्ण सुधार का प्रतीक है शेखर सुमन देवघर। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत देवघर स्टेशन से शुरू होने वाली देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही छह अन्य वंदे भारत ट्रेनें भी शुरू की गईं, जो टाटानगर-पटना, भागलपुर-दुमका-हावड़ा, ब्रह्मपुर-टाटानगर, हावड़ा-राउरकेला, गया-हावड़ा और राउरकेला-हावड़ा जैसे प्रमुख मार्गों पर चलेंगी। यह नई सेवा क्षेत्र के लिए रेल कनेक्टिविटी में एक महत्वपूर्ण सुधार का प्रतीक है। इनमें से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें- भागलपुर-दुमका-हावड़ा और गया-हावड़ा- आसनसोल मंडल में रुकेंगी,…

Read More

जामताड़ा : सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय ने अधिकारियों के साथ देर शाम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित आगमन को लेकर कुंडहित प्रखंड के धनुकडीह में आयोजन स्थल का जायजा लिया। उपायुक्त ने विगत 36 घंटों से रुक रुक कर हो रहे लगातार बारिश के कारण मैदान में जमा हो रहे पानी, पंडाल निर्माण एवं अन्य बिंदुओं पर आ रहे व्यवधान को दूर करते हुए जल निकासी हेतु अविलंब सम्बन्धित कार्यपालक अभियंताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने पंडाल निर्माण, पहुंच पथ, प्रचार प्रसार कार्य का समीक्षा करते हुए उसमें तेजी लाने हेतु युद्धस्तर पर कार्य…

Read More

संवाद सहयोगी कुंडहित (जामताड़ा) l सोमवार को दुमका बीएन कॉलेज के वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डां अमर नाथ सिंह एंव कुंडहित भागवत झा आजाद महाविद्यालय के प्राचार्य जगदीश कर ने संयुक्त रुप से झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविन्द्र नाथ महतो के  आवास पर संपादित पुस्तक प्रदान किया। डॉ. सिंह ने इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं पुस्तक की प्रति भेंट की l इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की जब तक किसी भी पारिस्थितिक तंत्र में जैव विविधता को संरक्षित नहीं किया जाता । तब तक खाद्य श्रृंखला एवं खाद्य जाल को अक्षुण नहीं…

Read More

जामताड़ा : हॉकी जामताड़ा की वार्षिक आम बैठक सोमवार को हनुमान टॉवर में सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता वरीय उपाध्यक्ष संजय परशुराम ने की। बैठक में हॉकी जामताड़ा के अध्यक्ष हरि ओम ने कहा कि हॉकी जामताड़ा हॉकी खेल को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में खेलो झारखंड नेहरू कप राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हॉकी जामताड़ा के बालक एवं बालिका प्रतिभागी भाग लेंगे। इस अवसर पर महासचिव डॉ. भास्कर चांद ने कहा कि हॉकी जामताड़ा अपने सभी प्रतिभागियों को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संगठन अपने…

Read More

 नाला (जामताड़ा)– विगत कई दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है वही अतिवृष्टि के कारण कई घरों के धरने की सूचना भी मिल रही है मालूम हो कि इस अति दृष्टि के कारण नाला पंचायत के गोपालपुर गांव में कई घर एवं  गुहाला घर ढहने की सूचना है। मालूम हो कि लगातार हो रही तेज मूसलाधार बारिश के कारण गोपालपुर गांव का भरत रुईदास तथा नीचे पाड़ा स्थित मृत्युंजय चक्रवर्ती का घर ढा गया इसके अलावे दलाबड़ गांव में नारद घोष का घर भी ढह गया है । मालूम हो कि दलावड़ निवासी नारद घोष का…

Read More

जामताड़ा : मिलादुन्नबी का त्योहार सोमवार को जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि बारिश ने त्योहार के रंग को थोड़ा फीका जरूर किया लेकिन इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ ईद मिलादुन्नबी के त्यौहार को मनाया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम धर्मावलंबियों की ओर से इस बार बारिश के वजह से शहर में जुलूस नहीं निकल गया लेकिन नारायणपुर के मोहडार एवं मिहिजाम सहित ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गांव मोहल्ले में जुलूस निकाला गया। मोहम्मदी जुलूस में बड़ी संख्या में लोग व बच्चे शामिल हुए। बारिश के बीच ही बच्चे…

Read More

जामताड़ा : बीते 3 दिनों से हो रही झमाझम बरसात के कारण आम जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है। सोमवार की शुरुआत भी बारिश से हुई जो पूरे दिन लगातार जारी रहा। भारी बारिश के चलते जहां एक तरफ नदी नाले खेत खलियान सभी भर गए हैं, वहीं मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों की परेशानी का बहुत बड़ा कारण बिजली गुल होना भी रहा। रात से ही बिजली बाधित हो गई और पूरे दिन शहर के दोनों ही फीडर में बिजली बाधित रही। जामताड़ा दुमका रोड मुख्य मार्ग पर कोलाडाबर गांव…

Read More

पाकुड़। जरा सी और असावधानी से आपकी जान जा सकती है। ऐसा ही कुछ मामला प्रकाश में आया है। माल पहाड़ी ओपी थाना अंतर्गत मुसहर टोला मयूर कोला के पास। मयुरकोल ग्राम अंतर्गत एक बंदपड़े खदान में 15 वर्षीय ज्योति कुमारी जो पिता श्रीसुनील मुसहर की पुत्री थी, करमा पूजा के पश्चात  करमा डाल विसर्जन के क्रम में सोमवार को प्रातः 08.00 बजे थोड़ी सी लापरवाही के कारण डुब गई है। काफी मस्सकत के बाद शव को बंद पड़े खदान से निकले जाने की सूचना है। आम नागरिकों को जब भी जल स्रोत में जाएं बहुत ही संभाल कर जाएं…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ ।शहर में ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर  सोमवार को एक भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस हाजी तनवीर आलम के घर के सामने से शुरू होकर शहर के मुख्य सड़कों से होते हुए पूरे बाजार में भ्रमण किया गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे, जिन्होंने अमन के पैगाम को फैलाने के लिए एकजुट होकर इस जुलूस में भाग लिया। जुलूस के नेतृत्व कर रहे हाजी तनवीर आलम ने बताया कि आज का दिन अमन के पैगाम लेकर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में जहां-जहां यह जुलूस निकाला…

Read More