नाला (जामताड़ा)– विगत कई दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है वही अतिवृष्टि के कारण कई घरों के धरने की सूचना भी मिल रही है मालूम हो कि इस अति दृष्टि के कारण नाला पंचायत के गोपालपुर गांव में कई घर एवं गुहाला घर ढहने की सूचना है। मालूम हो कि लगातार हो रही तेज मूसलाधार बारिश के कारण गोपालपुर गांव का भरत रुईदास तथा नीचे पाड़ा स्थित मृत्युंजय चक्रवर्ती का घर ढा गया इसके अलावे दलाबड़ गांव में नारद घोष का घर भी ढह गया है । मालूम हो कि दलावड़ निवासी नारद घोष का घर काफी क्षतिग्रस्त हो गया है ।दीवाल गिर जाने के कारण घर बुरी तरह से ध्वस्त हो गया है फलस्वरूप गरीब परिवार को रहने के लिए भी आश्रय नहीं है। वही गोपालपुर निवासी भारत रुईदास का ग्वाल घर ढह गया। गनिमत यह थी कि उस वक्त ग्वाल घर में कोई आदमी नहीं था परंतु बैल जख्मी होने की सूचना है। इधर भारी बारिश के कारण बिजली भी गुल है जिससे आम जन जीवन त्रस्त है।





