संवाद सहयोगी
कुंडहित (जामताड़ा) l सोमवार को दुमका बीएन कॉलेज के वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डां अमर नाथ सिंह एंव कुंडहित भागवत झा आजाद महाविद्यालय के प्राचार्य जगदीश कर ने संयुक्त रुप से झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविन्द्र नाथ महतो के आवास पर संपादित पुस्तक प्रदान किया। डॉ. सिंह ने इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं पुस्तक की प्रति भेंट की l इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की जब तक किसी भी पारिस्थितिक तंत्र में जैव विविधता को संरक्षित नहीं किया जाता । तब तक खाद्य श्रृंखला एवं खाद्य जाल को अक्षुण नहीं रखा जा सकता ।जो मानव अस्तित्व एवं पारिस्थितिक संतुलन के लिए बेहद जरुरी है l उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य, संसाधन एवं जैव विविधता से परिपूर्ण संथाल परगना के प्राध्यापक द्वारा समसामयिक एवं ज्वलंत विषय पर पुस्तक संपादन की सराहना की एवं भविष्य में ऐसे ही उत्कृष्ट लेखन को अंग्रेजी के साथ साथ स्थानीय भाषा में भी लिखने को प्रेरित किया । जिससे वैज्ञानिकों के अनुभव और निष्कर्ष ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके l उन्होंने डॉ. सिंह द्वारा संपादित एवं शीघ्र प्रकाशित होने वाली अगली पुस्तक “इथेनोबॉटनी : प्रेजेंट सिनारिओ एंड फ्यूचर प्रोस्पेक्ट्स” की विषय वस्तु एवं उपयोगिता तथा औषधीय पादप संरक्षण एवं बंजर भूमि प्रबंधन पर उनके द्वारा किये जा रहे शोध कार्यों की जानकारी भी ली l डॉ. सिंह ने माननीय अध्यक्ष महोदय से झारखण्ड राज्य स्थित स्थायी सम्बद्धता डिग्री कॉलेज की अंगीभूतीकरण का अपने स्तर से प्रयास किये जाने का आग्रह किया ।जिस पर विधायक श्री महतो ने इन कॉलेजों के आधार भूत संरचना को मजबूत किये जाने के उपरांत अंगीभूतीकरण का आश्वासन दिया l इस अवसर पर भागवत झा आज़ाद कॉलेज, कुंडहित के प्राचार्य जगदीश कर ने अपने उद्बोधन में समसामयिक विषयों पर पुस्तक लेखन को समय की मांग बताया l इस कार्यक्रम के दौरान आदित्य राठौर एवं अनन्या राठौर भी मौजूद रहे l





