पाकुड़। जरा सी और असावधानी से आपकी जान जा सकती है। ऐसा ही कुछ मामला प्रकाश में आया है। माल पहाड़ी ओपी थाना अंतर्गत मुसहर टोला मयूर कोला के पास। मयुरकोल ग्राम अंतर्गत एक बंदपड़े खदान में 15 वर्षीय ज्योति कुमारी जो पिता श्रीसुनील मुसहर की पुत्री थी, करमा पूजा के पश्चात करमा डाल विसर्जन के क्रम में सोमवार को प्रातः 08.00 बजे थोड़ी सी लापरवाही के कारण डुब गई है। काफी मस्सकत के बाद शव को बंद पड़े खदान से निकले जाने की सूचना है। आम नागरिकों को जब भी जल स्रोत में जाएं बहुत ही संभाल कर जाएं ।गहरे पानी में ना जाएं अन्यथा कभी भी जान जोखिम में हो सकती है। बच्चों को कभी भी नदी तालाब या खदान में जाने ना दे।





