देवीपुर। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दो दिनों से लगातार बिजली गुल रही है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही ग्रामिणों ने बताया है कि त्योहार को देखते हुए रात्रि में बिजली बहाल होना आवश्यक है। कारण कि दुर्गापूजा के नजदीक चोरों का आतंक ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ जाते हैं। बिजली लगातार गुल रहने से चोरों की चांदी हो जाती है। इस बावत विद्युत कर्मियों ने बताया ही है कि बिजली ठीक करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। काफी जर्जर तार हो जाने से हल्की हवा और बारिश में भी भयंकर फॉल्ट हो जाते हैं। वहीं विद्युत मिस्त्री की कम उपलब्धता होने की स्थिति में ससमय बिजली बहाल नहीं हो पा रहा है।






