Author: Santal Express

रांची । रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सिदरौल जोड़ा मंदिर के समीप मां भवानी ज्वेलर्स दुकान में चोरी का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। इस संबंध में गुड्डू सोनी ने नामकुम थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने दीवार काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर दुकान का दीवार काटकर लगभग एक लाख का सामान लेकर फरार हो गये है। इन सामानों में सोना और चांदी के आभूषण शामिल हैं। थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आसपास…

Read More

नई दिल्ली । कनाडा की सरकार ने इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए कई तरह के नियम बनाए हैं। उन्हें पार्ट टाइम जॉब करने की अनुमति है लेकिन इसमें भी कुछ नियम-कायदे फॉलो करना जरूरी है। इसके लिए स्टूडेंट्स को पता होना चाहिए कि कनाडा के एंप्लॉयर्स किस तरह की जॉब स्किल्स पर फोकस करते हैं। हर साल बड़ी संख्या में भारतीय स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन और नौकरी के लिए कनाडा जाते हैं। विदेश में पढ़ाई करना किसी का सपना हो सकता है तो किसी का शौक। खैर, आप जिस भी वजह से विदेश में पढ़ाई करने का मन बना रहे हों, इतना…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों और स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी मंगलवार से शुरू हो गई है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगी। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि यह संग्रह भारत की संस्कृति, आध्यात्मिकता, इतिहास और राजनीति के समृद्ध ताने-बाने को दर्शाता है। इस नीलामी की एक खास विशेषता पैरालंपिक खेलों और स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े स्मृति चिह्न हैं, जो देश के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाते हैं। इस नीलामी का आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है, जिसमें 600 से अधिक वस्तुएं शामिल हैं। ई-नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोग…

Read More

कोलकाता । सुप्रीम कोर्ट में आरजी कर मामले की सुनवाई के कुछ ही घंटों बाद, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की पांच सदस्यीय टीम ने मंगलवार रात पीड़िता के सोदपुर स्थित घर पर पहुंचकर परिवार से एक घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। मिली जानकारी के अनुसार, जब यह मामला सीबीआई के हाथों में आया, तो पीड़िता के माता-पिता ने केंद्रीय जांच एजेंसी को एक पत्र लिखा था। इस पत्र के आधार पर सीबीआई अधिकारियों ने परिवार से बातचीत की। पूछताछ के दौरान, सीबीआई ने पीड़िता के माता-पिता और अन्य परिजनों से घटना के समय की परिस्थितियों, अपराध स्थल पर…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट श्रृंखला से पहले क्रिकेट की दो सबसे मजबूत हस्तियों, विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच एक विशेष साक्षात्कार का आयोजन किया। बुधवार को जारी इस साक्षात्कार में कोहली और गंभीर ने अपने अतीत, अपने गहन आईपीएल मुकाबलों और मीडिया और प्रशंसकों द्वारा उनके चारों ओर बनाए गए सर्कल से आगे बढ़ने पर चर्चा की। दोनों खेल दिग्गजों के बीच यह बातचीत बांग्लादेश के खिलाफ भारत की दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले हुई है। बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए टीज़र में कोहली ने गंभीर के…

Read More

नवादा । मुर्गा काे लेकर हुई हत्या के एक मामले में नवादा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के नरहट थाना इलाके का है। इस मसले पर एसपी नवादा अभिनव धीमान ने पुलिस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी के अनुसार नरहट थाना क्षेत्र के रहमत नगर-बभनौर में 11.9.2024 को एक युवक की बाइक मो. अशरफ अली के मुर्गा से सट गई थी। इसके कारण विवाद हुआ और बाइक सवार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दिया। जख्मी युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच…

Read More

पूर्वी चंपारण । जिले में सहकारिता संघ ने सब्जी की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी हैं।अब घर बैठे आपको ताजी सब्जियां मिलेंगी।इसके लिए उपभोक्ता को तरकारी मार्ट (Tarkaarimart) एप से ऑर्डर करना होगा। सहकारिता संघ ने दावा किया है कि तरकारी मार्ट के द्धारा सब्जी मंडी से सस्ते दाम पर कैरी बैग में पैक कर सब्जियां दी जाएंगी। वही 250 रुपये तक की सब्जी की खरीद पर फ्री डिलीवरी की भी सुविधा दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि यह सुविधा सहकारिता विभाग ने बिहार राज्य सब्जी संस्करण एवं विपणन योजना के तहत प्राथमिक सब्जी उत्पादक समिति के तहत गठित…

Read More

वन विभाग समेत ग्रामीणों ने रेस्क्यू के लिए बिछाया जाल बहराइच । उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में आदमखोर भेड़ियों के आतंक से जल्द पूरी तरह से छुटाकरा मिलने वाला है। यहां पकड़े जा चुके भेड़ियों के दल का अंतिम और बेहद खूंखार भेड़िया ड्रोन कैमरे में कैद हुआ है। ड्रोन में आई भेड़िये की तस्वीराें के आधार पर वन विभाग की टीमों के साथ ग्रामीणों ने योजना बनाकर उसे रेस्क्यू किए जाने के लिए जगह-जगह जाल बिछाया है। बहराइच जिला बीते दो माह से आदमखोर भेड़ियों के आतंक का पर्याय बना हुआ है। यहां के कई गांवों में जंगलों…

Read More

नई दिल्ली । श्राद्ध की शुरुआत होते ही घरेलू सर्राफा बाजार में आज गिरावट का रुख नजर आ रहा है। इस कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 75,030 रुपये से लेकर 74,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 68,790 रुपये से लेकर 68,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी आज गिरावट दर्ज की गई है। कीमत गिरने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत 91,900 रुपये…

Read More

पूर्वी चंपारण । जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी चौक के पास, मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने मंगलवार को देर शाम हथियार का भय दिखाकर एयरटेल पेमेंट बैंक के कर्मी रत्नाकर कुमार से 2 लाख रुपये लूट लिए। घटना तब हुई जब बैंक कर्मी देर शाम बैंक बंद करने की तैयारी कर रहे थे। अपराधियों ने लूटपाट के बाद एक राउंड फायर भी किया और मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने त्वतरित कार्रवाई करते हुए, सहायक पुलिस अधीक्षक (सदर-1) शिखर चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी टीम का…

Read More