Author: Santal Express

new delhi । देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव करवाने के लिए एक देश-एक चुनाव प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। बिल शीतकालीन सत्र यानी नवंबर-दिसंबर में संसद में पेश किया जाएगा। कैबिनेट मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहले फेज में विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ होंगे। इसके बाद 100 दिन के भीतर दूसरे फेज में निकाय चुनाव साथ कराए जाएं। लेकिन जानकारों का कहना है कि एक देश-एक चुनाव के लिए संविधान में पांच संसोधन जरूरी हैं। यानी एक देश-एक चुनाव के लिए अनुच्छेद 83, अनुच्छेद 85, अनुच्छेद 172,…

Read More

जामताड़ा । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पिछले चार वर्षों में हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास की लम्बी लकीर खींची है। कोरोना काल में देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को लाने का कार्य हमारी सरकार ने किया था। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के समय राज्य की दीदियों ने गांव-गांव, टोला टोला में खाना बनाकर लोगों को खिलाने का काम किया था। कोरोना संक्रमण काल में हमारी दीदियों की भूमिका अहम थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने उसी समय यह संकल्प लिया था कि दीदियों को राज्य सरकार अवश्य मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Read More

रांची । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची के दो दिवसीय दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रांची पुलिस के जरिये राष्ट्रपति की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के तौर पर छह आईपीएस सहित दो हजार जवानों की तैनाती की गई है। राष्ट्रपति का कारकेड जिन-जिन मार्गों से गुजरेगा, वहां पर स्थित ऊंची भवनों को चिन्हित किया गया है। राष्ट्रपति के आगमन से पहले ऊंचे भवनों में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर…

Read More

रांची । झारखंड में कभी भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हाे सकता है। इसके मद्देनजर भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को साहिबगंज के भोगनाडीह से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे, जो कि तीन अक्टूबर तक चलेगा। यह यात्रा पूरे प्रदेश में 200 से अधिक प्रखंडों से गुजरती हुई लगभग 5,400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों से होकर यह यात्रा गुजरेगी। कार्यक्रम में पार्टी के कई राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल होंगे। परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रक्षा मंत्री राजनाथ…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट आज लैंड फॉर जॉब मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पहली पूरक चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया। स्पेशल जज विशाल गोगने ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव यादव समेत सातों आरोपितों को कोर्ट में सात अक्टूबर को पेश होने के लिए समन जारी किया है। कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अखिलेश्वर सिंह, किरण देवी, हजारी प्रसाद राय, संजय राय और धर्मेंद्र सिंह को समन जारी किया है। इससे पहले कोर्ट ने 17 अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था। ईडी ने छह अगस्त को पहली…

Read More

बलरामपुर /रायपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र के भुताही मोड़ पर स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के कैंप में बुधवार सुबह एक जवान ने अपनी इंसास रायफल से अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में दो जवानों की मौत हो गई और दो जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचे। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में झारखंड की सीमा से लगे क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों को देखते हुए भूताही गांव में सीएएफ का शिविर लगा है। भुताही शिविर में सीएएफ की 11वीं बटालियन तैनात हैं।…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने बुधवार काे सुनवाई करते हुए मौखिक कहा कि राज्य सरकार को हर हाल में महिलाओं और नाबालिग बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न रोकने के लिए विशेष पहल करनी होगी। हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि पुलिस प्रशासन इसपर सख्त कार्रवाई करे। स्कूली बच्चों के बसों में लेडी टीचर रहें, ताकि बच्चे सुरक्षित रहें। बस की कंडक्टर महिला हो तो और भी अच्छा होगा। राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया महिलाओं और नाबालिग बच्चों…

Read More

रांची । Jharkhand highcourt ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामले में बुधवार काे सुनवाई करते हुए मौखिक कहा कि राज्य के डीसी द्वारा संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठिए नहीं होने की गलत जानकारी दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। साहिबगंज में चार बांग्लादेशी घुसपैठियों की बात कही गई है लेकिन देवघर डीसी ने किसी भी तरह के घुसपैठ होने से इनकार किया है। दूसरी ओर केंद्र सरकार कह रही है कि संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों ने प्रवेश किया है, जिससे वहां किसी खास समुदाय की आबादी बढ़ गई है। गलत जानकारी देने के लिए कोर्ट डीसी के खिलाफ अवमानना की…

Read More

नई दिल्ली । हम जब भी बैंक अकाउंट, डीमैट अकाउंट या निवेश के लिए कोई वित्तीय खाता खोलते हैं, तो उसमें एक विकल्प होता है, नॉमिनेशन करने का। इसका मतलब होता है कि यदि आपके साथ कोई अनहोनी होती है, तो आपके खाते का रुपया किसे मिलना चाहिए। नॉमिनी बनना अनिवार्य नहीं होता, तो बहुत-से लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं या लापरवाही से टाल देते हैं लेकिन, हर वित्तीय खाते में नॉमिनी का होना बहुत जरूरी है। आपके न रहने पर आपका रुपए सही वारिस को मिल सके। अगर नॉमिनी न हो, तो खाते में जमा पैसे किसे मिलेंगे…

Read More

रांची । राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। सभी नेता कार्यक्रम की तैयारी में तन मन धन से लग जाएं। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी प्रसाद यादव के संदेश एवं नीति को बताने का काम करें। मनोज ने बुधवार को कहा कि सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत चतरा जिला से होगा। 28 सितंबर को चतरा और 29 सितंबर को पलामू जिला में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के…

Read More