सावधानीपूर्वक हर पहलुओं पर पुलिस कर रही है छानबीन पति ने गांव के ही साहेब सोरेन पर लगाया पत्नी की हत्या का आरोप सरैयाहाट/दुमका । हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट स्थित एक मिट्टी के मकान से शुक्रवार को पुलिस ने गली सड़ी अवस्था में एक आदिवासी महिला का शव बरामद किया है। महिला की पहचान सरैयाहाट थाना क्षेत्र के खैरीबनी गांव निवासी धनी हांसदा(22) पति मंत्री सोरेन के रूप में हुई हैं। शव के पूरी तरह से गल सड़ जाने की वजह से कपड़े और आधार कार्ड से उसकी पहचान किया गया। संभावना जताई जा रही है की आठ दस…
Author: Santal Express
दीक्षांत समारोह में दी जाएगी 63 छात्रों को स्वर्ण पदक और 76 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) क्षिति भूषण दास शामिल होंगें। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह ने बताया कि इस बार दीक्षांत समारोह में केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के माननीय कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनसे भी बात की गई है और उन्होंने अपनी सहमति भी दे…
गोपीकांदर। गोपीकांदर प्रखंड के पत्रकारों द्वारा झारखंड में पत्रकारों पर दर्ज हो रहे फर्जी मामलों के विरोध में काला बिल्ला लगाकर विरोध किया गया। बता दें कि झारखंड में पत्रकारों की अग्रणी संस्था एआईएसएमजेडब्ल्यूए द्वारा पूरे राज्य में सात दिनों का विरोध प्रदर्शन किया जाना है। जिसको लेकर आज दुमका जिला सहित गोपीकांदर प्रखंड के पत्रकारों के द्वारा भी विरोध प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान गोपीकांदर प्रखंड कार्यालय के बाहर नितेश कुमार पाल, वीरू कुमार दास, सिरिल बास्की, पंकज कुमार मंडल एवं दीपक कुमार मिर्धा ने गोपीकांदर प्रखंड कार्यालय के बाहर काला बिल्ला लगाकर विरोध किया गया। सभी पत्रकारों…
अनुबंध कर्मियों ने डीसी से लगायी मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार दुमका। ईपीएफ कर्मियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कर्मियों के मानदेय से विभाग द्वारा राशि कटौती कर कर्मी के ईपीएफ पासबुक में जमा किया जाता है, लेकिन दुमका जिला के स्वास्थ्य विभाग अन्तर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में कार्यरत अनुबंध कर्मियों का लगभग 32 से 42 माह का ईपीएफ पासबुक में कर्मचारी अंशदान रकम जमा नहीं हुआ है| जबकि कर्मियों के मानदेय से राशि की कटौती कर ली गयी है| अनुबंध कर्मियों ने बताया कि यह रकम अनुबंध कर्मियों के मानदेय से प्रत्येक माह दुमका जिला…
जरमुंडी । पूर्व कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक बादल पत्रलेख ने बीती रात जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव, बाजारों में घूम-घूम कर ग्रामीणों की समस्याओं की सुधि ली। इस दौरान विश्वकर्मा पूजन के आयोजन को लेकर विभिन्न पूजा पंडाल भी गए। आयोजक समिति के सदस्यों से मुलाकात की। बादल पत्रलेख ने इस दौरान ग्रामीणों की समस्या ध्यान पूर्वक सुनी व इसके समाधान को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया। बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, विद्युत विभाग के कार्यालय में विश्वकर्मा पूजन को लेकर स्थापित प्रतिमा एवं पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इस मौके…
नोनीहाट धौबेय नदी के पास पानी का पाईप लिकेज जरमुंडी । जरमुंडी में लगातार पांचवें दिन पेयजल की किल्लत बनी रही।जरमुंडी में पांचवें दिन बुधवार को भी पेयजलापूर्ति नहीं होने से पेयजल की समस्या उत्त्पन्न हो गयी है। नोनीहाट धोबैय नदी के पास पानी के पाईप लाइन में लिकेज की समस्या के कारण पेयजलापूर्ति नहीं हो पा रही है, इससे स्थानीय लोग परेशान हैं। पानी की किल्लत के कारण लोग 20-30 रूपये प्रति जार पानी खरीदकर पीने को विवश हैं। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की लापरवाही से आए दिनों जरमुंडी के नागरिकों को जलापूर्ति की समस्या से दो-चार होना पड़…
अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को अनन्त चतुर्दशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य बाजार स्थित शिव पार्वती मंदिर प्रांगण में पुरोहित शम्भूनाथ झा के साथ यजमान श्याम सुंदर भगत के द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनन्त कथा अनुष्ठान को सम्पन्न किया गया। वहीं अनुष्ठान के बाद भक्तों ने कथा का श्रवण कर अपने बांह पर अनंत रूपी रक्षासूत्र बांध कर प्रसाद ग्रहण किया गया। पर्व की शुरुआत सोमवार को नहाय खाय एवं गुरुवार को उपवास रखा गया। पूजा के पश्चात भक्तों ने अपने अपने घरों में प्रसाद को ग्रहण किया। महिला एवं पुरुषों के…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने तीनों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में अबतक की गई कार्रवाई और तैयारियों के बारे में पीपीटी के माध्यम से जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जानकारी ली। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ट्रेनिंग सेल, इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल, स्वीप सेल, पोस्टल बैलट, EDC सेल एवं डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन सेल समेत कई बिंदुओं पर समीक्षा की। इसके अलावा एमसीसी घोषणा के बाद की जाने वाली कार्रवाई पर भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चर्चा करते…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सदर अस्पताल में मरीजों के बीच मंगलवार को फल वितरण करने पहुंचे भाजपा नेता बावधान मुर्मू मरीजों की परेशानियों को सुन अस्पताल प्रबंधन पर बिफर पड़े। पुरुष और बच्चों के वार्ड में जब बाबूधन पहुंचे तो देखा कि मरीज गर्मी से परेशान, परेशान है।मरीजों ने बताया कि लाइन नहीं रहने के कारण रात से ही पंखा नहीं चल रही है ,हम सब गर्मी से परेशान है। मरीजों की परेशानियों को सुन बाबूधन मुर्मू ने सिविल सर्जन से दूरभाष पर वार्ता की और उन्हें मरीजों की परेशानियों से उन्हें अवगत कराया।…
गोड्डा : नगर के वार्ड नंबर 05 स्थित मजीदिया मुसाफिर खाना में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमे नगर संगठन सचिव राजकुमार दास की अगुवाई में शहरी क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय समिति सदस्य सह प्रवक्ता, जिला झामुमो, गोड्डा, राजेश मंडल उपस्थित थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य अलग होने के बाद पहली बार ऐसे हेमंत सरकार का गठन हुआ, जो आदिवासी मूलवासी के साथ- साथ महिलाओं के मजबूती के लिए कृत संकल्पित है। आज के…



