Author: Santal Express

मथुरा  । मथुरा जंक्शन पर बुधवार रात कोयला लदी मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतर गए। कपलिंग टूटने से वैगन एक दूसरे पर चढ़ गए और पलट गए। हादसे से डाउन और अप लाइनों पर कोयले का ढेर लग गया, जिससे रेल यातायात ठप हो गया। 12 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद मथुरा-दिल्ली के बीच साढ़े दस बजे चौथी लाइन चालू कर दी गई। अन्य तीनों लाइनों पर रेल यातायात फिलहाल ठप है। रेलवे की राहत टीम और अधिकारीगण मौके पर मौजूद हैं। स्टेशन डायरेक्टर मथुरा जंक्शन एसके श्रीवास्तव ने हादसे की…

Read More

   – गृहमंत्री अमित शाह रथ को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना   – भाजपा का परिवर्तन यात्रा रथ पूरे संथाल परगना का लगातार करेगी भ्रमण गोड्डा : भाजपा जिला कार्यालय गोड्डा में बुधवार को भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा की तैयारी और रथ यात्रा के निमित भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री राजेश टेकरीवाल ने किया। वहीं कार्यक्रम में मंच पर प्रदेश प्रवक्ता सह गोड्डा विधायक अमित मंडल एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व नप अध्यक्ष अजीत…

Read More

सावधानीपूर्वक हर पहलुओं पर पुलिस कर रही है छानबीन मृतिका के पति ने कहा: हत्यारोपी प्रेमी से चल रहा था पत्नी का प्रेम प्रसंग, रास्ते से हटाने को लेकर की हत्या सरैयाहाट/दुमका । हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट स्थित एक मिट्टी के मकान से शुक्रवार को पुलिस ने गली सड़ी अवस्था में एक आदिवासी महिला का शव बरामद किया है। महिला की पहचान सरैयाहाट थाना क्षेत्र के खैरीबनी गांव निवासी धनी हांसदा(22) पति मंत्री सोरेन के रूप में हुई हैं। शव के पूरी तरह से गल सड़ जाने की वजह से कपड़े और आधार कार्ड से उसकी पहचान किया गया।…

Read More

दीक्षांत समारोह में दी जाएगी 63 छात्रों को स्वर्ण पदक और 76 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) क्षिति भूषण दास शामिल होंगें। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह ने बताया कि इस बार दीक्षांत समारोह में केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के माननीय कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनसे भी बात की गई है और उन्होंने अपनी सहमति भी दे…

Read More

देवघर। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों दिनदहाड़े चोरी की दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया गया था। एक घटना श्रावणी मेला के दौरान पंडित शिवराम झा चौक के पास रहने वाली प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका के घर अंजाम दिया गया। दिन के समय चोरों ने घर में घुसकर आलमारी से लाखों रुपया का गहना व नकदी चोरी कर लिया था। इस घटना ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। इस गिरोह की तलाश अभी हो ही रही थी कि एक बार फिर से पिछले दिनों नगर थाना क्षेत्र के बिलासी टाउन शिवपुरी निवासी एसडीओ कार्यालय के एक कर्मी के…

Read More

देवघर। देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जितजोरी पंचायत के सुड़ियाबांधी गांव स्थित जोरिया पर पुल निर्माण का शिलान्यास देवघर विधायक नारायण दास ने किया। इस दौरान विधायक नारायण दास ने फीता काटकर और नारियल फोड़ कर शिलापट्ट का अनावरण किया। वहीं विधायक नारायण दास ने लोगो को संबोधित करते हुए राजाडीह पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ से सड़क स्वीकृति की बात बताए। वहीं रामसागर में काली मंदिर निर्माण, रामपुर से सुलतानपुर तक सड़क निर्माण बहुत जल्द शिलान्यास किया जायेगा। बताया कि सुड़ियाबांधी गांव स्थित जोरिया पर निर्माण हो जाने से अब लोगों को कहीं भी जाने के लिए सोचना नहीं पड़ेगा। इसे लेकर…

Read More

देवघर। डीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में आज 18 सितंबर को देवघर एयरपोर्ट विस्तारीकरण से संबंधित बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान डीसी ने एयपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर किये जाने वाले कार्यों की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावे डीसी विशाल सागर ने देवघर एयरपोर्ट के 2047 तक किये जाने वाले विस्तारीकरण कार्यों की समीक्षा के अलावा वर्तमान में 11.5 एकड़ की भूमि की आवश्यकता को लेकर संबंधित अंचल के अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया कि एयरपोर्ट ऑथोरिटी के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए भूमि से संबंधित प्रतिवेदन…

Read More

देवघर। साइबर पुलिस ने एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर 02 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही साइबर ठग के पास 02 मोबाइल 03 सिम कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तार साइबर ठगों में करों थाना क्षेत्र अंतर्गत जांत गांव के जय कुमार रवानी, पिता अर्जुन रवानी,धनतरिया गांव के मुकेश यादव, पिता कामदेव यादव शामिल हैं।साथ ही एक साइबर अभियुक्त के पास से साईबर अपराध से संबंधित प्रतिबिम्ब एप में अपलोड किया गया 01 फर्जी मोबाईल नंबर बरामद किया गया है। इस संबंध में साइबर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि करौं थाना अंतर्गत करौं…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद विद्यार्थी के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहा है। सेवा पखवाड़ा के पहले दिन नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा नेता डाॅ राजीव रंजन सहित अन्य ने पुराना सदर अस्पताल रक्त अधिकोष पहुंच कर रक्तदान किया। वहीं झारखंड प्रदेश कार्यालय तपोवन देवघर में पीएम मोदी के तस्वीर के समक्ष केक काटा गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को केक खिलाकर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर डाॅ…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा देवघर जिला के द्वारा स्थानीय कुष्ठ आश्रम में बच्चों एवं कुष्ठ रोगियों के साथ यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस मनाया गया।इस दौरान विधायक नारायण दास ने केक काटकर बच्चों बच्चों को केक खिलाया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रिता चौरसिया एवं बहनों ने मिलकर मोदी के तस्वीर पर तिलक लगाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की प्रार्थना की। कार्यक्रम में ममता गुप्ता, सिमरन मिश्रा, प्रेमलता बरनवाल, सुमन केसरी, सरिता बर्नवाल, ममता कुमारी, रीता राज, मौसमी कुमारी, ममता कुमारी गुड्डी झा एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Read More