Author: Santal Express

कन्नौज । प्रशासन में बैठे अफसरों की लापरवाही का खामियाजा उन ग्रामीणों ने भुगता जिनके घरों में अचानक करंट फैल गया। घर के सभी इलेक्ट्रानिक उपकरण पिघल गए। और तो और 38 लोग इस हादसे में झुलस गए हैं जो अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हादसा कन्नौज के गुरसहायगंज में हुआ। जहां बारिश के बाद घरों के ऊपर से निकली एचटी लाइन का तार टूटकर गिर जाने से सात घरों में करंट दौड़ गया। घर में मौजूद 38 लोग करंट की चपेट में आ गए। घरों में बिजली उपकरण भी जल गए। उपकेंद्र में सूचना देकर…

Read More

मुंबई । मुंबई एयरपोर्ट पर काम करने वाले कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने सोने की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए हवाईअड्डे पर कार्यरत पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। ज्ञात हो कि पिछले कुछ महीनों में यह पांचवां मामला है जब हवाई अड्डे के कर्मचारियों को सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त खबर के अनुसार कस्टम विभाग के अधिकारियों को विशेष सूचना मिली थी कि एयरपोर्ट के कुछ कर्मचारी सोने की तस्करी कर रहे हैं। इसके मुताबिक उन्होंने कुछ कर्मचारियों को निगरानी में रखा था।…

Read More

नई दिल्ली । काली और सफेद मिर्च का नियमित सेवन विभिन्न स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। जहां काली मिर्च मसालों का प्रमुख घटक है, वहीं सफेद मिर्च हल्के और पौष्टिक व्यंजनों में अपनी जगह बनाती है। दोनों का संतुलित उपयोग सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। भारत के केरल राज्य में काली मिर्च का लगभग 90 प्रतिशत उत्पादन होता है, जिससे यह राज्य इस मसाले का प्रमुख केंद्र है। छत्तीसगढ़ जैसे राज्य भी अब इसकी खेती की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मसालों की दुनिया में काली और सफेद मिर्च का विशेष स्थान है। जहां काली…

Read More

नई दिल्ली । डिमेंशिया वह बीमारी है, जिसमें इंसान की याददाश्त, भाषा, समस्या-समाधान और सोचने-समझने की शक्ति कम हो जाती है। अल्जाइमर डिमेंशिया का सबसे प्रमुख कारण है। इस बीमारी में लोगों को बढ़ती उम्र के साथ भूलने की बीमारी होने लगती है। इस बीमारी से लोग कई बार अपना नाम तक भूल जाते हैं। यदि आपको डायबिटीज है, तो यह खतरनाक बीमारी आपको भी हो सकती है। टाइप-2 डायबिटीज सबसे खतरनाक डायबिटीज में से एक है। डिमेंशिया जैसी बीमारी के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार टाइप-2 डायबिटीज ही है। विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को टाइप-2 डायबिटीज है, ऐसे लोगों…

Read More

चेन्नई । बांग्लादेश के खिलाफ यहां एन चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक भारत ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं। यशस्वी जयसवाल (37) और ऋषभ पंत (33) क्रीज पर डटे हुए हैं। इन दोनों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इस मैच में बांग्लादेश ने हरी होने और तेज गेंदबाजों की मददगागर पिच पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश को इसका फायदा भी मिला, जब हसन महमूद ने कप्तान रोहित शर्मा (06),…

Read More

नई दिल्ली । हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का खिताब जीतने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज सुबह दिल्ली पहुंची, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। चीन के हुलुनबुइर में मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में आयोजित इस टूर्नामेंट में भारत ने प्रतियोगिता के इतिहास में अपना रिकॉर्ड पांचवां खिताब जीता। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टीम के आगमन पर प्रशंसकों और हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। दिल्ली पहुंचने पर हरमनप्रीत ने कहा, “यह खिताब हमारे लिए बहुत खास है…यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण टूर्नामेंट था…खासकर तब, जब हमारे पास इस टूर्नामेंट की तैयारी…

Read More

पलामू । जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी। गोली दोनों के पैर में लगी है। जख्मी हालत में युवकों को ईलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक ईलाज के बाद दोनों को बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना रात नौ बजे की है। सदर थाना क्षेत्र के अमानत नदी के पास सिंगरा खुर्द में वारदात हुई। जख्मी युवक उदित प्रसाद और मंटू चौरसिया चैनपुर थाना क्षेत्र के पथरा के रहने वाले हैं। दोनों युवक पंडवा से जुआ…

Read More

नवादा  । बिहार के नवादा में महादलित टोला में दलित दबंगों ने बुधवार की शाम को फायरिंग करते हुए लगभग 80 घरों मैं आगजनी के मामले में पुलिस ने गुरुवार की सुबह तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है ।जिसकी पुष्टि नवादा के एसपी अभिनव धीमन ने की है । डीएम आशुतोष वर्मा का कहना है की घटना के बाद पुलिस पहुंचकर सख्त कार्रवाई की है ।दंडाधिकारियों के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल को प्रभावित गांवों में तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी अनहोनी की घटना को अंजाम नहीं दिया जा सके। उन्होंने अभी बताया कि…

Read More

मुंबई । बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता और लोकप्रिय संगीतकार विपिन रेशमिया का निधन हो गया है। वह 87 वर्ष के थे। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं उन्होंने बुधवार को रात करीब 8.30 बजे अंतिम सांस ली। फैशन डिजाइनर वनिता थापर ने विपिन रेशमिया के निधन की खबर पोस्ट कर दी। उनका अंतिम संस्कार 19 सितंबर को जुहू में किया जाएगा। उन्होंने लिखा, “यह जानकर मुझे बहुत दुख हुआ। हम एक-दूसरे को 20 साल से जानते थे। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा…

Read More

दुबई में आयोजित सिमा 2024 पुरस्कार समारोह में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आराध्या भी शामिल हुईं। ऐश्वर्या ने ब्लैक और गोल्डन गाउन पहना था। आराध्या सिल्वर और ब्लैक शिमरी आउटफिट में नजर आईं। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन अवॉर्ड लेने के बाद विक्रम का हाथ पकड़कर स्टेज से नीचे उतरती नजर आ रही हैं। स्टेज से उतरते ही आराध्या दौड़कर ऐश्वर्या को गले लगा लेती हैं और दोनों जाते हुए नजर आते हैं। इसी बीच शिव राजकुमार आते हैं तो वहीं ऐश्वर्या भी शिव से मिलने के लिए पीछे मुड़ती नजर आ रही हैं। इसी समय ऐश्वर्या अपनी…

Read More