श्रीनगर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को श्रीनगर में एक चुनावी रैली में कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बंपर वोटिंग ने पत्थरबाजी और दहशतगर्दी की हमदर्द पार्टियों को खारिज कर दिया है। ऐसा इसलिए हुआ है, क्योंकि यहां की अवाम को मोदी की सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर की गारंटी पर पूर्ण विश्वास है। उन्होंने श्रीनगर रैली में मौजूद जनता-जनार्दन का तहेदिल से शुक्रिया भी अदा किया। विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए गुरुवार को श्रीनगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबका मकसद जम्मू-कश्मीर की तेज तरक्की है। जम्मू-कश्मीर की…
Author: Santal Express
मुंबई । फिल्म अभिनेता सलमान खान के पिता और लेखक सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान गुरुवार सुबह 8.45 बजे अज्ञात महिला ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गई। इस घटना की शिकायत 88 वर्षीय सलीम खान ने तत्काल पुलिस को दी। बांद्रा पुलिस स्टेशन की टीम मामले की सीसीटीवी फुटेज के सहयोग से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को सुबह सलीम खान बांद्रा पश्चिम में स्थित बैंडस्टैंड इलाके में स्थित विंडरमेयर बिल्डिंग के पास मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। इस दौरान वे एक बेंच पर थोड़ा आराम करने के लिए…
रांची । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का राज्य में प्रस्तावित कार्यक्रम है। इसको लेकर राजधानी रांची के कई इलाकों को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। अनुमंडल दण्डाधिकारी सदर, रांची द्वारा इस संबंध में गुरुवार काे निषेधाज्ञा जारी कर दी गई है। इसके मद्देनजर गुरुवार सुबह 5 बजे से 20 सितंबर की रात 11 बजे तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हिनू चौक, राजेन्द्र चौक, सुजाता चौक से होटल रेडिसन ब्लू के 200 मीटर की परिधि को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून पूर्णतः वर्जित रहेंगे। प्रदेश भाजपा…
रांची । अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने गुरुवार को दुष्कर्म मामले में दोषी करार बिनोद राम को 10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर एक साल की सजा काटनी होगी। बिनोद एयरपोर्ट थाना के ओबरिया नायक टोला निवासी है। घटना का 26 मार्च 2020 को अंजाम दिया गया था। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जब युवती धान कुटाने मील गई थी। युवक ने उसे बहला-फुलसा कर उसे तालाब के किनारे लीची बागान की ओर ले गया और उसके साथ…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के बरकाकाना रेलवे कॉलोनी में घुसकर 17 अगस्त 2019 की रात परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या तथा दो लोगों को जख्मी करने के मामले में फांसी की सजा पाए अभियुक्त पवन कुमार सिंह की सजा के खिलाफ क्रिमिनल अपील एवं राज्य सरकार द्वारा फांसी को कंफर्म करने वाली याचिका पर गुरुवार काे फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट की खंडपीठ ने पवन कुमार सिंह की फांसी की सजा के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया। साथ ही खंडपीठ ने रामगढ़ की निचली अदालत द्वारा उसे सुनाई गई फांसी की सजा…
कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल विधायक सुदीप्त रॉय को कोलकाता स्थित आर.जी. कर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उन्हें गुरुवार को कोलकाता में ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। सुदीप्त रॉय पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष होने के साथ-साथ आर.जी. कर अस्पताल के रोगी कल्याण समिति के प्रभारी भी हैं। इस मामले में उन्हें पहले सीबीआई द्वारा भी पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है, क्योंकि सीबीआई भी इस मामले की जांच कर रही…
रांची । टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपित पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की बेल पर झारखंड हाई कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। इससे पहले नाै अगस्त को रांची प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट ने आलमगीर आलम की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद पूर्व मंत्री ने अपनी बेल के लिए झारखंड हाई कोर्ट में गुहार लगायी है। आलमगीर आलम को ईडी ने पूछताछ के बाद 15 मई को गिरफ्तार किया था। ईडी इसी केस में राज्य के वरीय आईएएस अधिकारी मनीष रंजन से भी पूछताछ कर चुकी है। इस केस में…
पश्चिमी सिंहभूम । नक्सली संगठनों ने पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरू में पोस्टर बाजी की है। घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह पुलिस ने पोस्टर को जब्त कर लिया है। पोस्टर में 21 सितंबर से 20 अक्टूबर तक पार्टी की दो दशकीय (20वीं) वर्षगांठ पूरे क्रांतिकारी जोश व हर्षोल्लास के साथ मनाने और सफल करने की बात लिखी गयी है। साथ ही वर्ग संघर्ष एवं छापामार युद्ध को तेज व व्यापक करने को कहा गया है। निवेदक में पूर्वी रिजनल ब्यूरो (भाकपा माओवादी) लिखा गया है। जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र अंतर्गत माइंस के शटल…
पटना । पूर्व एमएलसी एवं जदयू नेत्री मनाेरमा देवी के गया स्थित घर में चल रही एनआईए की छापेमारी में टीम ने उनके आवास से भारी मात्रा में नोट बरामद किया है। गुरुवार सुबह से एनआईए ने बिहार के गया में जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के आवास पर छापेमारी की। करीब 5-6 घंटे की छापेमारी में एनआईए ने पूर्व एमएलसी के आवास से भारी मात्रा में नोट बरामद किया है। एनआईए ने नोटों को गिनने के लिए मशीन भी मंगवाई है। एनआईए की छापामारी के दौरान भारी मात्रा में नोट बरामद हुई है। एसबीआई बैंक से नोट गिनने…
मेष : जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवासए मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे ही निपटा लें। रुपये पैसों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। शुभांक-3-5-7 वृष : कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर बना रहेगा। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। बनते हुए कार्यों में बाधा आएगी। कुछ आर्थिक चिंताएं भी कम होगी। नियोजित धन से लाभ होने लगेगा। घर…



