Author: Santal Express

रांची । धनबाद प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा गिरिडीह जिले के जमुआ के झारखंडी धाम मैदान से शुरू होगी। साहिबगंज में चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शामिल होंगे। गिरिडीह के झारखंडी धाम में चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वीर शहीद सिद्धो कान्हू को नमन कर भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ 20 सितंबर को करेंगे। परिवर्तन यात्रा 20 सितंबर से शुरू होकर दाे अक्टूबर तक चलेगी। भाजपा परिवर्तन…

Read More

 साहिबगंज । असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो संथाल में एनआरसी लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज वक्त की यही मांग है। साहिबगंज में हिमंत ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर संथाल में एनआरसी तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से बात की जाएगी। हिमंत बिस्वा सरमा गुरुवार को साहिबगंज भाजपा की परिवर्तन यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही झारखंड में…

Read More

 रांची । वन नेशन, वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार को हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लिखा, “एक देश एक चुनाव का प्रस्ताव लोकतंत्र की मूल भावना पर कुठाराघात है। यह हमारे संघीय ढांचे को कमजोर करने और राज्यों की स्वायत्तता को नष्ट करने का एक षड्यंत्र है। इस प्रस्ताव से लोगों की आवाज दबाई जाएगी और उनके मतदान के अधिकार का अपमान होगा। डिमोनेटाइजेशन की जन-विरोधी एवं असफल नीति की तरह ही यह कदम डी-डेमोक्रेटाइजेशन की तरफ धकेलने…

Read More

रांची । धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड आगमन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची परिसर में स्वागत एवं अभिनंदन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। इन्होंने गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र देकर राष्ट्रपति का अभिनंदन किया।यहां बता दें कि राष्ट्रपति 20 सितंबर को रांची के नामकुम स्थित इंडियन कौंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च के कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति का काफिला जिस मार्ग से गुजरेगा, वहां पर तीन लेयर की सुरक्षा रहेगी।राष्ट्रपति की सुरक्षा में छह आईपीएस के अलावा 10 डीएसपी, 25 इंस्पेक्टर, 20 दारोगा, दो हजार से अधिक अतिरिक्त जवानों…

Read More

-पुलिस ने महिला समेत युवक को किया गिरफ्तार मुंबई । मशहूर फिल्म अभिनेता और बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर पर हमले में लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। इसके बाद सलमान के पिता सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के समय धमकी दी गई थी। दरअसल लॉरेंस गैंग के नाम पर सलीम खान को ये धमकी बुधवार को मिली थी। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। धमकी देते समय सलीम खान से कहा कि सही से रहो वरना लॉरेंस को भेजूं क्या? इस मामले में बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस…

Read More

देवघर। डीसी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई है कि चौकीदार के पद पर नियुक्ति हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या-01/2024 के आलोक में प्राप्त आवेदनों को स्क्रूटनी के उपरान्त प्रकाशित विज्ञापन की शर्तों के अधीन आवेदनों को स्वीकृत एवं अस्वीकृत किया गया है। साथ ही स्वीकृत आवेदन एवं अस्वीकृत आवेदनों की सूची देवघर जिला के वेबसाईट www.deoghar.nic.in पर प्रकाशित की जा रही है। इसके अलावा प्रकाशित सूची के विरूद्ध दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने हेतु अन्तिम तिथि 26.09.2024 के अपराह्न 05:00 बजे तक निर्धारित की गई है। साथ ही जिन अभ्यर्थियों को प्रकाशित सूची के विरूद्ध कोई दावा अथवा आपत्ति हो…

Read More

नई दिल्ली । सहारा समूह की बचत योजनाओं में पैसा फंसा चुके लाखों निवेशकों के ‎लिए राहत भरी खबर है। इस मामले में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल सरकार ने रिफंड की रकम को 10,000 से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया है। सहकारिता मंत्रालय के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने कहा कि इससे अगले 10 दिनों में करीब 1000 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। सरकार ने अब तक सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए सहारा समूह की सहकारी समितियों के 4.29 से ज्यादा जमाकर्ताओं को 370 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सरकार रिफंड जारी करने से पहले जमाकर्ताओं…

Read More

भुवनेश्वर । ओडिशा सरकार ने 39,271 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में 17,098 लोगों ‎को नौक‎रियों के ‎मिलने की संभावना बढ़ गई है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में हाल ही में हुई उच्च स्तरीय मंजूरी प्राधिकरण (एचएलसीए) की बैठक में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। एचएलसीए ने 12 प्रमुख औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है। स्वीकृत परियोजनाओं में इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन व विनिर्माण (ईएसडीएम), इस्पात, मेटल डाउनस्ट्रीम, रसायन, सीमेंट, ग्रीन अमोनिया और रबर/प्लास्टिक शामिल हैं। ये परियोजनाएं आठ जिलों खुर्दा, ढेंकनाल, जगतसिंहपुर, कटक, संबलपुर, गंजम, बालासोर और क्योंझर में स्थापित…

Read More

रिश्वत में ली मर्सिडीज कार, अवैध संबंध छिपाने महिला को देते थे हर माह दो लाख रुपये पटना । आईएएस अधिकारी संजीव हंस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की जांच में खुलासा हुआ है कि हंस ने एक कंपनी को ठेका देने के बदले मर्सिडीज कार रिश्वत में ली थी। इतना ही नहीं, उन पर एक महिला का शारीरिक शोषण और अवैध लेनदेन का भी आरोप लगा हैं। ईडी को उनकी पत्नी और पूर्व विधायक गुलाब यादव के साथ मिलकर अवैध कमाई को छिपाने के सबूत भी मिले हैं। एसवीयू द्वारा दर्ज प्राथमिकी में खुलासा…

Read More

– ईडी ने देश भर के कई ‎‎ठिकानों पर की छापेमार कार्रवाई नई ‎दिल्ली । लोटस 300 प्रोजेक्ट मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देश भर में कई ठिकानों पर छापेमारी की। नोएडा, मेरठ, दिल्ली और चंडीगढ़ में ईडी की टीम ने छापे मारे। इस दौरान रिटायर्ड आईएएस और नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ मोहिंदर सिंह के चंडीगढ़ स्थित कोठी पर भी रेड हुई। इस दौरान ईडी की टीम को उनके आवास से 1 करोड़ रुपये कैश, 12 करोड़ रुपये के हीरे, 7 करोड़ रुपये के सोने के जेवरात सहित संदिग्ध दस्तावेज मिले। बता दें कि लोटस 300 प्रोजेक्ट 300…

Read More