Author: Santal Express

दुमका। झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार 24 सितंबर को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में भाग लेने दुमका आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह ने बताया कि आठवें दीक्षांत समारोह के अवसर पर झारखण्ड राज्य के महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति श्री संतोष कुमार गंगवार ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करने की कृपापूर्ण सहमति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड के कुलपति प्रो (डॉ) क्षिति भूषण दास इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दीक्षांत समारोह में 63…

Read More

जरमुंडी । थाना क्षेत्र के सुखजोरा के समीप धोबेय नदी से पुलिस ने पानी में तैरता एक युवती का शव बरामद किया है। शव की अबतक पहचान नहीं हो पाई है। मामले के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह जब लोग नदी की ओर घूमने निकले थे तो बासुकीनाथ नोनीहाट मुख्य मार्ग स्थित धौबेय पुल के समीप तैरता हुआ एक शव दिखा, जिसकी जानकारी तत्काल जरमुंडी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जरमुंडी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और अज्ञात शव का शिनाख्त करने में जुट गई…

Read More

सांसद बोले : अपने संसदीय क्षेत्र के हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ना हमारा लक्ष्य दुमका। सांसद नलिन सोरेन एवं जिप अध्यक्ष जोयस बेसरा ने गुरुवार को संयुक्त रूप से काठीकुंड प्रखंड में आठ विभिन्न ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। अवसर पर सांसद नलिन सोरेन और जिप अध्यक्षा का सम्बंधित पंचायत के मुखिया, ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर भब्य स्वागत किया गया। गौरतलब है कि प्रखंड अंतर्गत पीडब्लूडी रोड से कुमीरकट्टा, आरईओ रोड से कैरासोल, लखनपुर से तिलाईटांड़, आरईओ रोड से लेदापाथर, नारगंज से बलिडीह, आरईओ रोड से फिटकोरिया पीडब्लूडी रोड तक, भंडारों से पिपरा तक…

Read More

जरमुंडी। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रीता चौरसिया भाजपा द्वारा चलाए गए राईसुमारी कार्यक्रम के बाद रांची में है एवं प्रदेश नेतृत्व के सामने उन्होंने अपनी एक प्रबल दावेदारी पेश की है। उन्होंने लगातार ढाई महीनों से जरमुंडी विधानसभा मे अपनी देखरेख में चल रही परिवर्तन यात्रा एवं अपने द्वारा लग रहे निःशुल्क कैंप का पूरा विवरण प्रदेश नेतृत्व के सामने रखा एवं जरमुंडी विधानसभा मे पार्टी अगर उनको मौका देती है तो वह सीट जीतकर जरमुंडी विधानसभा का कैसे स्वर्णिम विकास करेंगी इसका खाका प्रदेश नेतृत्व के सामने पेश किया। जरमुंडी विधानसभा पिछड़ा क्षेत्र है एवं ओबीसी खासकर वैश्य…

Read More

परिवर्तन यात्रा झारखंड की जनता के लिए एक परिवर्तनकारी पहल: विवेक ठाकुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर क्लस्टर पदाधिकारी कर रहे हैं मैराथन बैठक दुमका। भारतीय जनता पार्टी के नवादा से सांसद और दुमका जामताड़ा जिला क्लस्टर प्रभारी विवेक ठाकुर शुक्रवार को को दुमका जिले के रामगढ़, काठीकुंड, शिकारीपाड़ा मंडल में बैठकें करेंगे। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य पार्टी की परिवर्तन यात्रा की तैयारियों को मजबूती देना है, जो राज्य में नई ऊर्जा और विकास का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है।मिडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने बताया कि श्री ठाकुर जी अपने इस…

Read More

मेहरमा संवाददाता (गोड्डा) आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में ठाकुरगंगटी उत्तरी भाग से जिप सदस्य सह भाजपा नेता निरंजन पोद्दार लगातार विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा की सरकारें हेतु जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वर्तमान राज्य सरकार को जनता सत्ता से उखाड़ कर फेंकने का काम करेगी। इस सरकार में झारखंड की जनता त्रस्त है। राज्य के युवाओं तथा गरीब वर्ग के लोंगो के साथ सरकार ने धोखा किया है। आने वाले समय में जनता जरूर जबाब देगी। उन्होंने महागामा विधानसभा का जिक्र करते हुए कहा कि…

Read More

हनवारा  : महागामा अनुमंडल के हनवारा थाना अंतर्गत विश्वास खानी गांव स्थित गेरुआ नदी में दोस्तों के संघ नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर नदी के तेज बहाव में बह गया था। जिसकी काफी खोजबीन के बावजूद बरामदगी नहीं हो पाई है । बालक की खोज के लिए एनडीआरएफ की 20  सदस्यीय टीम गुरुवार की दोपहर बाद विश्वासखानी गांव स्थित गेरुआ नदी पहुंच कर किशोर को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। लेकिन समाचार प्रेषण तक किशोर को अब तक बरामद नहीं किया जा सका है। मालूम हो कि बुधवार को एक 14 वर्ष से किशोर अपने दोस्तों…

Read More

खो खो बालिका वर्ग में सर्वोदय विद्यालय बक्सरा ने पाया पहला स्थान गोड्डा : खेलो झारखंड जिला स्तरीय प्रतियोगिता के  द्वितीय चरण के दूसरे दिन अंडर 17 बालक बालिका कबड्डी ,अंडर 17 बालक बालिका खो खो तथा अंडर 17 एवं 19 बालक की वॉलीबॉल स्पर्धाएं संपन्न हुई। खो खो बालिका वर्ग में सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय बक्सरा ने जहां पहला स्थान प्राप्त किया तो दूसरा स्थान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ठाकुगंगटी को प्राप्त हुआ। तीसरे स्थान पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पथरगामा की टीम रही। खो खो बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्लस टू सर्वोदय हाई स्कूल बक्सरा को…

Read More

गोड्डा : हिंदी दिवस सप्ताह समारोह के तहत गुरुवार को सेवा निवृत्त शिक्षक दिलीप कुमार झा की अध्यक्षता में महेशपुर काली मंदिर परिसर में साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के प्रख्यात हिंदी शिक्षक राजेन्द्र नारायण सिंह के साहित्य के प्रति समर्पण पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर सेवा निवृत्त कर्मी सुनील कुमार झा ने कहा कि राजेन्द्र नारायण सिंह हिंदी साहित्य के अमूल्य धरोहर थे। राष्टकवि दिनकर, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, हरिबंश राय बच्चन, महादेवी वर्मा की रचनाओं पर उन्होंने शोध भी किया। आजादी के बाद संतालपरगना स्तरीय उच्च विद्यालय महेशपुर में साहित्यकार व कवि शुद्ध्देव…

Read More

ठाकुर गंगटी (गोड्डा) : मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के राम सुंदर राम उच्च विद्यालय बेलबड्डा परिसर में शुक्रवार को लगने वाले किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का प्रचार प्रसार जोर-शोर से किया जा रहा है। प्रचार वाहन के साथ ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मार्गो विभिन्न गांव में लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीण किसानों मजदूरों को बारीकी से जानकारी दी जा रही है। ताकि अधिक से अधिक किसान इस प्रदर्शनी से लाभ उठा सकें। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनंद रंजन झा खुद प्रचार वाहन के साथ में चलकर किसानों को जानकारी दे रहे थे। वर्तमान कृषि मंत्री सह इस महागामा…

Read More