परिवर्तन यात्रा झारखंड की जनता के लिए एक परिवर्तनकारी पहल: विवेक ठाकुर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर क्लस्टर पदाधिकारी कर रहे हैं मैराथन बैठक
दुमका। भारतीय जनता पार्टी के नवादा से सांसद और दुमका जामताड़ा जिला क्लस्टर प्रभारी विवेक ठाकुर शुक्रवार को को दुमका जिले के रामगढ़, काठीकुंड, शिकारीपाड़ा मंडल में बैठकें करेंगे। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य पार्टी की परिवर्तन यात्रा की तैयारियों को मजबूती देना है, जो राज्य में नई ऊर्जा और विकास का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है।मिडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने बताया कि
श्री ठाकुर जी अपने इस दौरे के दौरान रामगढ़, काठीकुंड, और शिकारीपाड़ा मंडल में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वे परिवर्तन यात्रा की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विशेष निर्देश देंगे। इन बैठकों के जरिए भाजपा झारखंड में जनता तक विकास और सुशासन का संदेश पहुंचाने को लेकर अपनी रणनीति को सुदृढ़ करने का कार्य करेगी।
परिवर्तन यात्रा झारखंड की जनता के लिए एक परिवर्तनकारी पहल है, जिसका उद्देश्य हर क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देना और राज्य में भाजपा के नेतृत्व में सुशासन की स्थापना करना है। श्री ठाकुर जी इन बैठकों में पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे और उन्हें आने वाले चुनावी अभियानों के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही, मंडल स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए जाएंगे ।


