नई दिल्ली । दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग हादसा मामले में सुनवाई के दौरान शुक्रवार को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि कोचिंग संस्थानों की व्यवस्था को लेकर एक कमेटी गठित की गई है जो जल्द ही रिपोर्ट देगी। कोर्ट ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार से भी पूछा है कि उन्होंने इस मामले पर क्या कदम उठाए हैं। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर चार हफ्ते के बाद सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने 5 अगस्त को इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए केंद्र, दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम को नोटिस जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट…
Author: Santal Express
रांची । लोअर चुटिया स्थित नवयुवक दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष पंडाल के रूप में आदिम जनजाति और जीव-जंतुओं की कलाकृतियां को बना रही है। पंडाल की ऊंचाई 50 फीट, चौड़ाई 60 फीट और लंबाई 100 फीट है। समिति के मुख्य संरक्षक राजकुमार महतो ने बताया कि पंडाल के निर्माण में गिरिडीह और बंगाल के कारीगर 20 कारीगर 20 दिन से दिन-रात लगे हैं। इस वर्ष माता की प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। मूर्ति 12 ऊंची और 18 फीट चौड़ी है, जो बंगाल के कारीगर ही तैयार कर रहे हैं। मां दुर्गा महिषासुर का वध करतीं नजर आएंगी। लोकल…
पलामू । जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ऊपरी कला गांव के टोला होल्या से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक दादा ने अपने पोते शुभम कुमार (08) की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित दादा ने शव को आहर के पानी में मिट्टी के नीचे दबा दिया। घटना के बाद से आरोपी दादा कपिलदेव सिंह फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है, जब शुभम दूध लेने घर से बाहर निकला था। उसकी मां, खुशबू देवी के अनुसार, शुभम…
गिरिडीह । गिरिडीह में उत्पाद सिपाही बहाली के लिए शुक्रवार सुबह दौड़ की शुरुआत हुई। इस दौरान कड़ी गर्मी के कारण एक साथ आठ युवक बेहोश हो गए। एक युवक विरंची राय की मौत हो गई। सिपाही बहाली प्रक्रिया में जिले में यह पहली मौत है। बेहोश हुए आठ युवकों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल सभी बेहतर बताए जा रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद भी सदर अस्पताल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली। जानाकारी मिलने के बाद भाजपा नेता विनय सिंह और माले नेता राजेश सिन्हा भी सदर अस्पताल…
GIRIDHI : डेंडराईट के नशे में करण सिंह राजपूत ने शुक्रवार की सुबह कांटी फैक्ट्री कर्मी बच्चू रजक (40 ) की मारपीट कर हत्या कर दी । इस दौरान स्थानीय लोगों ने आरोपित करण सिंह राजपूत को पकड़ा और मामले की जानकारी नगर थाना प्रभारी को दी। पुलिस घटनास्थल पहुंच कर उसे पकड़ कर थाना ले गई और मामले की जांच में जुट गई है। जानाकारी के अनुसार आरोपित करण सिंह राजपूत और मृतक के बीच कोई दुश्मनी नहीं थी , युवक करण सिंह राजपूत नशे का शिकार था। इसी नशे के कारण उसने बच्चू रजक पर जानलेवा हमला किया।…
रांची । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से परिकल्पित झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं से सुसज्जित ‘मूर्ति गार्डेन’ का उद्घाटन शुक्रवार को राज भवन में किया गया। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मौजूद थे। इस ‘मूर्ति गार्डेन’ में युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के अतिरिक्त झारखंड के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी गया मुंडा, जतरा टाना भगत, तेलंगा खड़िया, नीलांबर-पीतांबर, सिदो-कान्हू, तिलका मांझी, दिवा-किसुन, वीर बुधू भगत के अतिरिक्त परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
वाशिंगटन । अमेरिका में स्कूलों के बाद अब तो कानून के मंदिर में भी खून बहने लगा है। पूर्वी केंटकी काउंटी के जिला जज की हत्या से लोग सकते और दहशत में हैं। एक ग्रामीण इलाके के शेरिफ ने गुरुवार दोपहर कोर्ट रूम में घुसकर जिला जज की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित शेरिफ ने आत्मसमर्पण कर दिया। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, केंटकी स्टेट पुलिस के ट्रूपर मैट गेहार्ट ने शाम को संवाददाता सम्मेलन में घटना का पूरा विवरण दिया। उन्होंने बताया कि लेचर काउंटी के शेरिफ 43 वर्षीय मिकी स्टाइन्स ने 54 वर्षीय…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मेडिकल कॉलेज में अब थ्रेट कल्चर के खिलाफ राज्य सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्य संचालित कल्याणी स्थित कॉलेज ऑफ मेडिसिन और जेएनएम अस्पताल में 40 छात्रों को छह महीने के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इन छात्रों पर अन्य विद्यार्थियों को धमकाने का आरोप लगाया गया है। यह जानकारी आधिकारिक दस्तावेज के माध्यम से सामने आई है। गुरुवार रात कॉलेज की विस्तारित परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के मिनट्स के अनुसार, “कई सबूतों, छात्रों के बयानों और डिजिटल प्रमाणों के आधार पर परिषद ने 40 छात्रों को…
कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या मामले में अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के करीबी एक डॉक्टर की तलाश में सीबीआई की टीम जुट गई है। शुक्रवार को केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि वारदात के बाद से ही उस डॉक्टर की भूमिका संदिग्ध रही है। खास बात ये है कि वारदात के पहले और बाद में संदीप घोष से उसकी बातचीत हुई है। गुरुवार को सीबीआई ने सॉल्टलेक स्थित अपने कार्यालय में इस डॉक्टर को बुलाया और देर रात तक पूछताछ की है। इससे पहले भी इस डॉक्टर से पूछताछ की जा चुकी…
रांची । फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के सत्र 2024-25 का चुनाव 22 सितंबर को गुरुनानक स्कूल के हॉल में होगा। चुनाव पदाधिकारियों ने बताया कि 21 सितंबर को चैंबर भवन में चैंबर की 60वीं वार्षिक आमसभा में बतौर मुख्य अतिथि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी उपस्थिति रहेंगी। मतदान के उपरांत देर रात्रि तक मतगणना और रिजल्ट की घोषणा रविवार को ही की जाएगी। मतगणना के रिजल्ट से असंतुष्ट प्रत्याशी पुर्नमतगणना शुल्क के साथ 23 सितंबर को दोपहर दाे बजे तक पुर्नमतगणना की अपील कर सकते हैं।…



