चतरा । मयूरहंड थाना क्षेत्र के बेलखोरी गांव के सीताराम पासवान के 35 वर्षीय पुत्र संदीप पासवान मुंबई में खुदकुशी कर ली।मृतक का शव शुक्रवार को दोपहर में गांव पहुंचा।अंतिम संस्कार पैतृक मुक्तिधाम पर किया गया।मृतक के बड़े भाई दीपक पासवान के अनुसार खुदकुशी से पहले संदीप ने फेसबुक लाइव किया था। जिसमें उसने एक लड़की के परिवार वालों पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने आरोप लगाया। घटना 17 सितंबर की सुबह मुंबई के चेंबूर इलाके के किराए के फ्लैट की है।संदीप ने पहले फेसबुक लाइव किया और एक लड़की के परिवार पर धोखा देने और आत्महत्या के लिए…
Author: Santal Express
पलामू । जिले में जेएसएससी परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने को लेकर प्रशासन की ओर से कई स्तरों पर तैयारी की गयी है। होटलों की ब्यापक तौर पर जांच की जा रही है। एसडीएम अनुराग तिवारी, सीओ अमरदीप बलहोत्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को डालटनगंज शहर के कई होटलों में की जांच। संदिग्ध लोगों के ठहरने की जानकारी ली गयी, इस क्रम में होटल में ठहरे बिहार के एक व्यक्ति के पास 90 लाख रुपए बरामद किए। फिलहाल पुलिस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। बतातें चलें कि झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की…
साहिबगंज । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने साहिबगंज के भाेगनाडी से चुनाव झारखंड विधानसभा शंखानाद किया। शाह शुक्रवार को साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में भाजपा के परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद साहिबगंज पहुंचे। यहां पुलिस लाइन मैदान में विशाल परिवर्तन सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार से कई तीखे सवाल पूछे और लोगों से अपील की कि वे आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनाएं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड से एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिये के चुन-चुनकर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि यह काम सिर्फ भाजपा की…
रांची । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखंड के प्रति मेरा विशेष लगाव है। धरती आबा बिरसा मुंडा की धरती पर आना मेरे लिए तीर्थ यात्रा के समान है। यहां के लोगों से बहुत स्नेह मिला है। राज्यपाल के तौर पर मैंने यहां कई वर्षों तक काम किया है। वे शुक्रवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2017 में इस संस्थान की तरफ से आयोजित किसान मेला का उद्धाटन किया था। मैं यहां पहले भी कई बार…
अब नए कर्मचारी भी धन निकालने के पात्र होंगे नई दिल्ली । भविष्य निधि (पीएफ) के खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल केंद्र सरकार ने पीएफ निकालने की लिमिट को बढ़ा दिया है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने घोषणा की है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के ग्राहक अब व्यक्तिगत जरूरतों के लिए एक बार में 1 लाख रुपए तक निकाल सकते हैं, जो पहले 50,000 रुपए की सीमा थी। श्रम मंत्रालय ने ईपीएफओ के कामकाज में कई बदलाव किए हैं। इनमें लचीलापन बढ़ाने, ग्राहकों के लिए असुविधाएं कम करने के लिए नया डिजिटल ढांचा और…
मुंबई । उद्योगपति अनिल अंबानी की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में प्रवर्तक 1,100 करोड़ रुपये और मुंबई की दो निवेश कंपनियां 1,910 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। कंपनी के निदेशक मंडल ने हाल ही में 6,000 करोड़ रुपये की निधि जुटाने की योजना को मंजूरी दी। इसमें से 3,014 करोड़ रुपये शेयर के तरजीही आवंटन और 3,000 करोड़ रुपये संस्थागत खरीदारों को शेयर जारी करके जुटाए जाएंगे। शेयर जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगने वाले कंपनी के पोस्टल बैलट के अनुसार पहले चरण में कंपनी 3,014 करोड़ रुपये का तरजीही नियोजन शुरू कर रही है, जिसके तहत…
नौटिंघम । ओपनर ट्रेविस हेड के शानदार शतक के बाद मार्नस लैबुशेन के ऑलराउंड प्रदर्श से ऑस्ट्रेलिया ने यहां पहले ही एकदिवसीय क्रिकेट मैच में मेजबान इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इस प्रकार 5 मैचों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 1-0 की बढ़त मिल गयी है। ऑस्ट्रेलिया की एकदिवसीय में यह लगातार 13वीं जीत है। इसमें हेड ने 154 रन की नाबाद पारी खेली जबकि लैबुशेन ने 3 विकेट के साथ ही 77 रन बनाये। इस मैच में जीत के लिए मिले 316 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 44 ओवरों में ही हासिल कर लिया।…
लाहौर । पिछले काफी समय से खराब फार्म से जूझ रहे पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम आजकल घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियंस लीग में खेल रहे हैं। यहां बाबर ने शतक लगाकर अपने आलोचकों को जवाब देने का प्रयास किया है। उनका ये शतक काफी समय बाद आया है। बाबर इस शतक के साथ ही लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 30वां शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं और उन्होंने भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बाबर चैंपियंस कप में स्टालिंयस टीम की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने 100 गेंदों…
बेंगलुरु । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने नये कोच गौतम गंभीर की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उनके मार्गदर्शन में टीम और अधिक सफलता हासिल करेगी। द्रविड़ ने कहा कि गंभीर को काफी अनुभव है, ऐसे में उनके आने से भारतीय टीम को लाभ होगा। साथ ही कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर भी गंभीर को लंबा अनुभव है जिसका भी लाभ उन्हें मिलेगा। उन्होंने आईपीएल में काफी कोचिंग की है। मुझे भरोसा है कि वह भारतीय टीम के कोच की भूमिका में सफल साबित होंगे। द्रविड़ के कोच रहते हुए भारतीय टीम ने…
पटना । केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार से लेकर झारखंड तक बेहद चर्चित रेत माफिया और कोल माफिया पूंज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले बिहार में मार्च महीने में कई रेत और कोल माफियाओं के यहां सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई को अंजाम दिया गया था। उसी सर्च ऑपरेशन के दौरान आरजेडी के बेहद चर्चित नेता सुभाष यादव के यहां भी सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। सुभाष यादव के बारे में बिहार के राजनीतिक गलियारों से जुड़े लोग कहते हैं की ये बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिजनों…



