जामताड़ा : झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर गुरुवार देर रात को अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लांगुरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी एवं पुलिस बल के साथ जिले के विभिन्न होटलों एवं लॉज आदि निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने होटलों एवं लॉजों में 16 सितंबर से 24 सितंबर तक ठहरने वाले व्यक्तियों की संपूर्ण विवरणी, रहने के प्रयोजन आदि के बारे में रिसेप्शन से जानकारी ली। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा एकता श्री, प्रभात इन, होटल अवध, रजत लॉज, चंदन…
Author: Santal Express
कुंडहित (जामताड़ा) । कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल खेल शुक्रवार को हुआ। फाइनल खेल डांगवा टाइगर बनाम हेम्बरम टाइगर के बीच खेला गया। जहां डांगवा टाइगर ने हेम्बरम टाइगर को पराजय कर किताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो उपस्थित थे। फाइनल खेल के पहले विधानसभा अध्यक्ष ने सभी खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। वही फुटबॉल कमेटी व ग्रामीणों ने विधान सभाध्यक्ष का आदिवासी के परंपरागत नृत्य से स्वागत किया। फाइनल मैच समारोह को संबोधित करते हुए विधान सभाध्यक्ष ने कहा कि फुटबॉल हमारे गांव, समाज,…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । पोलित ब्यूरो सदस्य महेशपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बृंदा कारात ने भाजपा पर बरसते हुए कहा कि भाजपा केवल विभाजन की राजनीति करती है उसका एजेंडा ही विभाजन से शुरू होकर विभाजन पर खत्म होता है। इससे आगे वह कुछ सोच नहीं सकती । लोकसभा चुनाव में साढे चार सौ पार का नारा देने वाली भाजपा अपना खुद का बहुमत नहीं ला सकी। अब झारखंड में कोई चारा नहीं बचा तो भाजपा बांग्लादेशी घुसपैठियों का झूठा मुद्दा उठाकर यहां का माहौल खराब करना चाहती है। बांग्लादेशी घुसपैठी का हवा खड़ा कर चुनाव की वैतरणी…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । आम जनमानस के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल के द्वारा समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। इसके अलावे जनता दरबार के दौरान अबुआ आवास,…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर(पाकुड़)।बागशिशा में शुक्रवार को आंगनवाड़ी सेविका पद को लेकर आयोजित ग्रामसभा में भारी हंगामे के बीच चयन प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें सेविका पद पर बेबी कुमारी का चयन किया गया। पूर्व निर्धारित इस ग्रामसभा में आंगनवाड़ी केंद्र संख्या तीन की सेविका पद को लेकर ग्रामसभा आयोजित हुई। जिसमें काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे। बीडीओ सह सीडीपीओ टुडु दिलीप , पर्यवेक्षिका टुसुरानी मुर्मू , निर्मला टुडु , मुखिया सुलेमान मुर्मू सहित ग्राम प्रधान भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस ग्रामसभा में पोषक क्षेत्र के पांच महिलाओ ने इस पद को लेकर आवेदन जमा किया।…
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड क्षेत्र के कटहलपाड़ा में आदिम जनजाति युवा चेतना विकास क्लब के तत्वावधान में चल रही तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया। इसका शुभारंभ भाजपा नेता शिवचरण मालतो एवं पूर्व मुखिया शिव टुडु ने फुटबॉल को किक लगा कर व खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया।फाइनल मैच एफ सी बाद गुटू वर्सेस एफ सी जोजो टोला टीम के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को एफ सी बाद गुटू को पचास हजार राशि और -उपविजेता टीम एफ सी जोजो टोला को चालीस हजार राशि एवं सेमी फाइनल टीम को दस दस हजार…
देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराकोला गांव निवासी बबलू ठाकुर को बाइक सवार तीन बदमाशों ने किराना दुकानदार बबलू ठाकुर को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बदमाशों ने उसके पेट में दो गोली मारा है। मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाराकोला गांव निवासी बबलू ठाकुर को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि वह अपने दुकान पर बैठा था। उसी दौरान शाम सात बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसपर गोली चला दिया। गोली सीधे…
अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी देवघर। डीसी विशाल सागर एवं एसपी अजीत पीटर डुंगडुग के निर्देश पर आज 20 सितंबर को जिले में 21 व 22 सितंबर को होने वाले झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड सामान्य स्नातकस्तर योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के मद्देनजर जिले के सभी अनुमंडलों व प्रखंडो के प्रमुख होटलों मे पुलिस द्वारा रात छापेमारी अभियान चलाया गया। साथ ही आवासन हेतु ठहरे लोगों से जुड़े दस्तावेजों की जांच करने के अलावा तलाशी के दौरान पुलिस ने सभी दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, और अन्य सामानों को बारीकी से जांचा गया। आगे विभिन्न होटल व…
मयुराक्षी नदी पर पूल निर्माण के लिए करीब 241 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति। दुमका बाईपास के 4 लेन बनाने के के लिए 97 करोड़ 5 लाख की योजना की रिवाइज स्वीकृति दी गई। रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार काे हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 36 प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने राज्य सरकार के अधीन कार्यरत पेंशनधारी और सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। इन कर्मियों के महंगाई भत्ता को बढ़ाने की कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है। पुनरीक्षित पेंशन और पारिवारिक पेंशन भोगी के डीए 234 से बढ़ाकर 239 किया गया। राज कर्मियों…
पॉलिटिकल एजेंडे के रूप में हो रहा पीआईएल का इस्तेमाल : सिब्बल रांची । झारखंड हाई कोर्ट में राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामले में शुक्रवार को सभी पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई। इसके बाद हाई कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। राज्य सरकार की ओर से वर्चुअली रूप से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल जुड़े। सिब्बल ने कहा कि केंद्र सरकार ने बांग्लादेश की घुसपैठियों के झारखंड में प्रवेश के संबंध में कोई डाटा अपने शपथ पत्र में नहीं दिया है। उनकी ओर से यह भी कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट में इसी तरह…



