भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव की नई फिल्म ‘अवैध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। फिल्म के पोस्टर में खेसारीलाल यादव कट्टा बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो फिल्म की कहानी के गंभीर और ग्राउंडेड टोन को दर्शाता है। फिल्म के निर्माता आदित्य कुमार झा और निर्देशक नीरज रणधीर हैं, जबकि खेसारीलाल यादव के साथ अपर्णा मलिक इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। खेसारीलाल ने फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर कहा कि यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि इसमें मेरा किरदार मेरी…
Author: Santal Express
बॉलीवुड अभिनेता दीपक तिजोरी के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। एक्टर ने मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम खाखर पर पैसों की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है। दीपक ने आरोप लगाया कि फिल्म बनाने के लिए निर्माता ने उनसे भारी रकम ली और बाद में भुगतान करने से इनकार कर दिया। दीपक ने अंबोली पुलिस स्टेशन में विक्रम खाखर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को अभिनेता…दीपक तिजोरी द्वारा प्रोड्यूसर विक्रम खाखर पर फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में 17.40…
केदारनाथ । गौरीकुण्ड-केदारनाथ धाम तक जाने वाला पैदल मार्ग जंगल के पास भू-धंसाव के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से फिलहाल वे जहां भी हैं, वहीं धैर्य के साथ रुके रहने की अपील की है। केदारनाथ से जंगल चट्टी आ रहे यात्रियों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला जा रहा है। मौके पर स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ की टीमें यात्रियों को निकाल रही है। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार शनिवार प्रातः 03:10 बजे केदारनाथ पैदल मार्ग पर गौरीकुंड और जंगलचट्टी के बीच जंगलचट्टी से 01 किमी. पीछे गौरीकुण्ड की तरफ भू-धंसाव के…
नई दिल्ली । भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का सबसे लंबे प्रारूप में खराब फॉर्म जारी रहा और वह चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहे। टेस्ट की दोनों पारियों में कोहली ने 6 और 17 रन का खराब स्कोर बनाया। पहली पारी में उन्होंने हसन महमूद की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को खेला, जबकि दूसरी पारी में वे गलत एलबीडब्ल्यू आउट के फैसले का शिकार हो गए। उन्होंने रिव्यू नहीं लिया, हालांकि रिप्ले में साफ दिख रहा था, गेंद बल्ले से लगने के बाद पैड पर लगी।…
जाम में फंसे पांच सौ से अधिक वाहन, लोगों में आक्रोश, स्थानीय किसानों ने झारखंड सरकार से मसानजोड़ डैम के जल बंटवारे को लेकर पश्चिम बंगाल के साथ किए गए एकरारनामा को रद्द करने की मांग रानीश्वर(दुमका) । बंगाल पुलिस ने गुरुवार की रात से पश्चिम बंगाल -झारखंड बॉर्डर को सील कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात 8 बजे अचानक बंगाल पुलिस ने झारखंड की सीमा में घुसकर झारखंड से पश्चिम बंगाल जा रहे सभी वाहनों को रोक दिया। समाचार लिखे जाने तक रानीश्वर प्रखंड के महेशखला बॉर्डर पर 500 से ज्यादा वाहन कतार लगाकर खड़े…
रानीश्वर(दुमका) । दुमका लोकसभा क्षेत्र के सांसद नलिन सोरेन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना अंतर्गत प्रखंड की 6 ग्रामीण सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। बताते चलें कि सांसद नलिन सोरेन ने विभागीय अधिकारियों एवं झामुमो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कारीकादर से तालडांगाल पथ 2.250 किलोमीटर,बिशुनडीह से बागाडार 2.220 किलोमीटर, पड़ीहारपुर से आमजोड़ा 3.100 किमी, पाथरा से नांदना 5.180 किमी, रघुनाथपुर दुर्गा मंदिर से पाथरा 2.080 किमी एवं आरईओ पथ चोपाबाथान से बेलबुनी 3. 005 किमी पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य अब्दुस सलाम अंसारी,दल…
दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने एक परीक्षा का रिजल्ट और तीन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि प्रकाशित कर दी है। जिन परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की तिथि घोषित की गई है, उनमें एमए इन संथाल कल्चर स्टडी सेमेस्टर-2, एम. लीस. सेमेस्टर-2 और बी. लीस. सेमेस्टर-2 की परीक्षाएं शामिल हैं। छात्र उक्त परीक्षाओं के लिए 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और 4 से 5 अक्टूबर तक संबंधित कॉलेज में ऑनलाइन फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने जिन परीक्षाओं का रिजल्ट जारी…
रानीश्वर ( दुमका ) । शुक्रवार को प्रखंड के आम जनता की ओर से सांसद नलिन सोरेन को स्मार पत्र भेंट कर रानीश्वर को अनुमंडल बनाने की पहल करने की आग्रह किया है ।प्रतिनिधि मंडल में मयूराक्षी ग्रामीण डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य डा अब्दुल रईस खान ,झामुमो के जिला उपाध्यक्ष भैरव दत्त ,प्रखंड उपाध्यक्ष रफीक खान , अमल मंडल, चांडी चक्रवर्ती , मटरू मौजूद थे । साथ ही रानीश्वर क्षेत्र को रेल सेवा के साथ जोड़ने की मांग की स्मार पत्र दिया है ।
दुमका/सरैयाहाट। जिले के सरैयाहाट में डिग्री कॉलेज का मार्ग अब प्रशस्त हो गया। दरअसल शुक्रवार को झारखण्ड मन्त्रीमंडल केबिनेट की बैठक में दुमका जिले के सरैयाहाट को 77.78 करोड़ की सौगात प्रदान की है। जिसमें डिग्री कॉलेज के लिए 30.51 करोड़ और सुम्भेश्वर नाथ मंदिर के पहुँच पथ के लिए 38.27 करोड़ शामिल है। दोनों ही योजनाओं के लिए वर्षो से क्षेत्र लोग लगातार मांग करते आ रहें थे। डिग्री कॉलेज के लिए सरैयाहाट के कोठिया आईटीआई के समीप निपनिया में पाँच एकड़ जमीन को चिन्हित किया जा चुका है। फिलहाल पुरे प्रखंड में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है।…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-विहंगम योग संत समाज के शताब्दी समारोह महोत्सव एवं 25000 कुंणडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के उपलक्ष में संत प्रवर विज्ञान देव महाराज 7 जुलाई को संकल्प यात्रा का शुभारंभ कन्याकुमारी से कर देश भ्रमण पर निकले। इसी निमित्त शुक्रवार को पहुंचे जिला संयोजिका अनिता कुमारी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित गुरु बहनों ने संत प्रवर विज्ञान देव महाराज को फूल वर्षा एवं आरती वंदना से भव्य स्वागत किया। वही वम्पास टाउन स्थित शांति कोठी में तकरीबन दो घंटे तक स्वर्वेद कथा के माध्यम से संत प्रवर ने सत्संग प्रवचन करते हुए कहा कि सत्संगति हमारे…



