रांची। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने 23 सितंबर को केंद्रीय निर्वाचन आयोग की टीम रांची आयेगी। दो दिनों तक चलने वाले इस दौरे में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार समेत तीनों चुनाव आयुक्त शामिल होंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड और आईजी अभियान ने संयुक्त रूप से जिले के एसपी और डीसी के साथ निर्वाचन आयोग के आने से संबंधित तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान आयोग की समीक्षा के लिए पीटी की तैयारी, सुरक्षा बलों के रहने व मूलभूत सुविधा की तैयारी और लोकसभा आम चुनाव, 2024 के दौरान…
Author: Santal Express
रांची । झारखंड हाई कोर्ट में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के कारण राज्य में इंटरनेट सुविधा बंद किये जाने के खिलाफ शनिवार काे जनहित याचिका दायर की गयी है। इस पर शनिवार को हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस अनुधा रावत चौधरी की बेंच ने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार से पूछा कि इंटरनेट बंद करने के लिए क्या पॉलिसी है। क्या सभी परीक्षाओं में इसी तरह इंटरनेट बंद कर दीजियेगा। कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को चार सप्ताह में एफिडेविट के माध्यम से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार…
नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में एक बड़ा हादसा हुआ जहां चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे सीमा सुरक्षा बल के जवानों की एक बस खाई में गिरकर दुर्घटना हो गई जिसमें बीएसएफ के चार जवान शहीद हो गए और 28 घायल हो गए। दुर्घटना में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-जम्मू-कश्मीर के बडगाम में भयानक त्रासदी के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ, जहां चुनाव…
नई दिल्ली । अब आने वाले समय में ई-श्रम कार्ड मल्टी परपस कार्ड बन जाएगा। इसके जरिए अब दूसरी योजनाओं का भी लाभ लिया जा सकेगा। इसकी तैयारी बहुत तेजी से चल रही है। ई-श्रम योजना साल 2020 में शुरु हुई थी। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए सरकार ने इस योजना को चलाया है। केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक सहायता के अलावा 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा दिया जाता है। योजना का लाभ उठाने के लिए ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों…
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के सीएम पद से अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इसके बाद राष्ट्रपति ने आम आदमी पार्टी की विधायक दल की नेता आतिशी को दिल्ली का सीएम नियुक्त कर दिया है। आतिशी आज शनिवार शाम साढ़े चार बजे पांच कैबिनेट मंत्रियों जिनमें सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इरमान हुसैन और मुकेश अहलावत के साथ सीएम पद की शपथ लेंगी। इससे पहले आतिशी ने एलजी से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को उनके स्थान पर अगला सीएम बनाने का प्रस्ताव…
नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी यहां क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और संयुक्त राष्ट्र के भविष्य के शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे और वहां भारतीय प्रवासियों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को इस यात्रा से पहले कहा, आज, मैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा उनके गृहनगर विलमिंगटन में आयोजित किए जा रहे क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में भविष्य के शिखर सम्मेलन…
लखनऊ । समाजवादी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रही है। पार्टी ने यहां के चुनावी मैदान में कूदने के कोई ज्यादा प्रयास भी नहीं किए। लेकिन जम्मू कश्मीर में जरुर सपा ने 20 प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। इसके साथ ही अब झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। यहां 11 सीटों पर सपा चुनाव लड़ सकती है जिसके संकेत सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिए हैं। सपा ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री और पार्टी में अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गोंड को झारखंड का चुनाव प्रभारी बना दिया है। सपा ने…
रांची । राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में कोकर दुर्गा पूजा कमेटी इस वर्ष भी भव्य पंडाल का निर्माण कर रही है। इस वर्ष 55 फीट ऊंचे कैलाश पर्वत पर विराजे 20 फीट के भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा खास आकर्षण का केंद्र होगी। साथ ही पंडाल के नीचे नंदी महाराज शिवलिंग के सामने विराजमान होंगे। समिति के अध्यक्ष विकास दास ने शनिवार को कहा कि पंडाल की चारों ओर भगवान शिव और माता पार्वती की कलाकृतियां होंगी। रात में लेजर लाइट की रोशनी से पूरा परिसर…
गोड्डा । कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने शुक्रवार को जिले के अंतर्गत कार्यरत ईसीएल के राजमहल क्षेत्र में संक्षिप्त कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम किया। उनके आगमन पर ईसीएल मुख्यालय के वित्त निदेशक अंजर आलम एवं स्थानीय क्षेत्रीय महाप्रबंधक एएन नायक ने महागामा स्थित राजमहल हाउस में उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने राजमहल परियोजना का संक्षिप्त समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजमहल हाउस के प्रांगण में मंत्री ने पर्यावरण के सुरक्षा एवं जागरुकता के लिए पौधरोपण किया । जानकारी के अनुसार मंत्री सुबह साहिबगंज…
एंटी एजिंग दवा के रूप में दिखाया बेहतरीन असर नई दिल्ली। भारत में शुगर मरीजों के लिए दवा के रूप में इस्तेमाल होने वाली सबसे सस्ती दवा मेटफॉर्मिन सच में करामाती है। अगर आप भी डायबिटीज में रोजाना मेटफॉर्मिन गोली खाते हैं तो आज के बाद खुद भी इस बात पर गौर कर सकते हैं। बीजिंग में यूनिवर्सिटी ऑफ चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज और अन्य विश्वविद्यालयों के 43 रिसर्चर्स की एक स्टडी में दावा किया गया है कि डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन के लगातार और रेगुलर उपयोग से बंदरों की उम्र 6 साल कम हुई है, यानि उनमें बुढ़ापा 6…



