नई दिल्ली । वन नेशन-वन इलेक्शन के प्रस्ताव को केंद्र ने मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव के तहत, भारत में सभी चुनावों को एक ही समय पर कराने की योजना बनाई गई है। अब इस प्रस्ताव को संसद के शीतकालीन सत्र में विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी समिति ने इस प्रस्ताव पर सिफारिश की थी। समिति ने 62 राजनीतिक दलों से सलाह-मशविरा किया, जिनमें से 32 दलों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि 15 दलों ने इसका विरोध किया। समिति ने 18,626 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की,…
Author: Santal Express
मुंबई । मशहूर सीरियल अनुपमा में काव्या जिसका रोल मदालसा शर्मा ने निभाया, ने भी शो को अलविदा कह दिया है। इससे पहले वनराज यानी सुधांशु पांडे भी शो छोड़ चुके हैं। मदालसा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके किरदार काव्या की यात्रा की झलक दिखाई गई है। बता दें, इस वीडियो के साथ मदालसा ने अपने फैंस और प्रोड्यूसर राजन शाही का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही एक नए किरदार के साथ वापस आएंगी। इस वीडियो में मदालसा ने काव्या के रूप में अपनी यादों को संजोया है। उन्होंने…
नई दिल्ली। आहार विशेषज्ञ की माने तो सेहत के लिए सर्दियों में मशरूम का सेवन अत्यंत फायदेमंद साबित हो सकता है। मशरूम का विभिन्न व्यंजनों में उपयोग किया जाता है। मशरुम की विशेषता केवल इसके स्वाद में ही नहीं, बल्कि इसके स्वास्थ्य लाभों में भी है, जो इसे एक आदर्श खाद्य सामग्री बनाते हैं। मशरूम में आयरन, विटामिन बी12, और फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा होती है, जो रक्त निर्माण में सहायक होती है। आयरन शरीर में ऑक्सीजन की कमी को दूर करता है, जिससे खून का निर्माण और उसकी गुणवत्ता बेहतर होती है। इसके अलावा, विटामिन बी12 और फोलिक…
पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का शनिवार को जायजा लिया। उन्होंने जेपी गंगा पथ के कंगन घाट, गांधी घाट एवं कृष्णा घाट पर रूककर गंगा नदी के आसपास के इलाकों की स्थिति को देखा और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। अशोक राजपथ को जेपी गंगा पथ से मिलानेवाले कृष्णा घाट पर निर्माणाधीन पहुंच पथ की भी मुख्यमंत्री ने जानकारी ली और तेजी से निर्माण पूर्ण करने का निर्देश दिया। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पटना के जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि गंगा…
रांची । झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की झारखंड सामान्य स्नातक योग्ताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) को लेकर राजधानी रांची सहित राज्य के लगभग सभी जिलों में सुबह पांच बजे से ही इंटरनेट सेवा ठप रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो बजे के बाद इंटरनेट राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में काम करने लगा। उल्लेखनीय है कि गृह विभाग ने शनिवार और रविवार को सुबह आठ बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक 5:30 घंटे इंटरनेट बंद रखने का आदेश जारी किया है लेकिन सुबह 5:00 से दोपहर 2:00 तक इंटरनेट सेवा बंद रहा है।
चेन्नई । ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक शतक लगाने के एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने यह उपलब्धि चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन अपना छठा शतक लगाकर हासिल की। पंत ने 124 गेंदों पर शतक बनाया, जिसमें 12 चौके और चार छक्के शामिल थे। दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना के बाद, लगभग दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस साल की शुरुआत में, पंत ने 2024 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान…
निरीक्षण में किसी भी प्रकार की अनियमितता प्रसाद में नहीं आई सामने वाराणसी । आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी देवस्थानम के लड्डू प्रसादम विवाद के बीच यहां श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रसाद की शुद्धता की जांच हुई। जांच में प्रसाद के शुद्ध मिलने पर श्रद्धालुओं ने खुशी जताई। मंदिर के एसडीएम शंभू शरण सिंह अचानक प्रसाद बनने वाली जगह पर पहुंचे और मंदिर में दर्शनार्थियों के बीच वितरित किए जाने वाले लड्डू (महाप्रसादाम) में उपयोग की जाने वाली सामग्री की जांच की। निरीक्षण के दौरान प्रसाद बनाये जाने वाले स्थान का संपूर्ण मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने प्रसाद…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से बंगाल-झारखंड सीमा को सील किये जाने पर राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सफाई मांगी है। राजभवन सूत्रों के अनुसार संविधान के अनुच्छेद 167 के तहत, राज्यपाल बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सीमा सील करने की वजह स्पष्ट करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि ममता ने गत गुरुवार को बंगाल में बाढ़ की स्थिति के लिए दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) को जिम्मेदार ठहराते हुए झारखंड-बंगाल सीमा बंद करने का आदेश दिया था। इसके चलते झारखंड-बंगाल सीमा पर कई मालवाहक ट्रक फंस गये। इसी बीच, बंगाल के…
– बीएचयू में जैविक कृषि और पंचगव्य चिकित्सा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का किया उद्घाटन – हमें गोवंश को प्राचीन काल की तरह जीवन शैली में लाने की जरूरत : रामनाथ कोविंद वाराणसी । पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी इस्तेमाल किए जाने को बेहद चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं में प्रसाद को लेकर जो श्रद्धा होती है अब उसमें शंका उत्पन्न हो गई है। ये देश के हर मंदिर की कहानी हो सकती है। हर तीर्थ स्थल में ऐसी मिलावट हो सकती है। सनातन हिंदू धर्म के अनुसार ये…
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर अपने काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी की वजह से खबरों में रहते हैं। फरहान फिलहाल एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी खुशी-खुशी जी रहे हैं लेकिन उनसे पहले फरहान ने पहली शादी 2000 में अधुना भबानी से की थी। फिर 2017 में उनका तलाक हो गया। फरहान और अधुना की दो बेटियां हैं जिनका नाम शाक्य और अकीरा है। इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में फरहान ने अपनी दोनों बेटियों शाक्य और अकीरा के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इसकी वजह उनका और अधुना का तलाक था। फरहान…



