पाकुड़। पुरानी रेल समस्याओं को लेकर ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल-सह- पाकुड़ का प्रतिनिधिमंडल संजीव कुमार ,मंडल रेल प्रबंधक,पूर्व रेलवे,हावड़ा एवं रोशन कुमार ,मुख्य यात्री संचालन प्रबंधक,पूर्व रेलवे,कोलकाता से मिलकर अपनी मांगों लेकर 24 सितंबर 2024(मंगलवार) को अपराह्न 1 बजे वार्ता करेगी। राहुल कुमार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,पूर्व रेलवे,हावड़ा रजनीश कुमार सिंह जी वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता(सा•) पूर्व रेलवे,हावड़ा, प्रमितदेव मल्लिक वरिष्ठ मंडलीय अभियंता(4),पूर्व रेलवे,हावड़ा से भी मिलकर स्थानीय रेल यात्रियों की समस्याओं पर वार्ता करेंगे। ताकि पाकुड़ की यात्रियों को रेल सुविधा मुहैया कराया जा सके। मालूम हो कि ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर एसोसिएशन पाकुड़ बरसों से…
Author: Santal Express
महेशपुर (पाकुड़ )। डीजल व बकरी चोरी के फरार आरोपी को महेशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. महेशपुर पुलिस ने बताया कि महेशपुर थाना कांड संख्या 54/24 के फरार चल रहे नामजद आरोपी बांसकेंद्री गांव निवासी मिस्टर अंसारी के खिलाफ कोयला रोड से डीजल एवं बकरी चोरी के मामले को लेकर मामला दर्ज की गई थी. जिसको लेकर महेशपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को छापेमारी करते हुए आरोपी मिस्टर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद स्वास्थ्य जांच कराकर पाकुड़ जेल भेज दिया है।
Dhanbad : धनबाद में शनिवार को 74 परीक्षा केंद्रों पर JSSC-CGL परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इसमें करीब 28 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। हालांकि, इस परीक्षा को प्रभावित करने के आरोप में दो संदिग्ध व्यक्तियों को धनबाद पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस संबंध में धनबाद एसएसपी हरदीप पी जनार्दन ने बताया कि लोहरदगा एसपी से सूचना मिली थी कि धनबाद में हो रहे जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को कुछ लोग प्रभावित करने की कोशिश कर रहे है। जिसके बाद सिंदरी एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मामले के सत्यापन के…
अयोध्या । जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने तिरुपति मंदिर के प्रसाद में गाय की चर्बी व अन्य जानवरों की चर्बी और मछली का तेल इस्तेमाल किए जाने के मामले पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धर्म का कार्य धर्माचार्यों को करने दिया जाए। मंदिरों के रखरखाव का कार्य भी धर्माचार्य करें। सरकार को मंदिरों पर से अपना नियंत्रण खत्म कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं अयोध्या के सभी संत और धर्माचार्यों से अपील करता हूं कि वो खड़े हों और सरकार के हाथों में मंदिरों का नियंत्रण छीन लें। मंदिर धार्मिक व्यवस्था के अनुसार चलें। धर्माचार्यों…
अहमदाबाद | गुजरात हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले में बड़ा फैसला दिया है| हाईकोर्ट ने कहा कि कोई व्यक्ति बालिग महिला के साथ वादा करता है और उसके बाद उन दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनते हैं तो उस व्यक्ति पर दुष्कर्म का मुकद्दमा चलाया नहीं जा सकता| उस व्यक्ति पर तब भी दुष्कर्म का केस नहीं चल सकता है, जब वह व्यक्ति अपना वादा निभाने में असफल रहा हो| हाईकोर्ट ने कहा कि पुरुष को तभी दोषी ठहराया जा सकता है जब यह साबित हो जाए कि शादी का वादा बिना किसी इरादे से किया गया हो| क्योंकि…
शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज के बाद तीसरी महिला CM; 5 मंत्रियों ने शपथ ली, मुकेश अहलावत नया चेहरा नई दिल्ली । आतिशी ने शनिवार को दिल्ली की 17वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राजनिवास में उन्हें एलजी विनय सक्सेना ने शपथ दिलाई। शपथ के बाद आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के पैर छुए। वे दिल्ली की सबसे युवा और तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गईं। उनसे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित सीएम रह चुकी हैं। आतिशी के बाद सौरभ भारद्वाज. गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट में मुकेश अहलावत…
गोड्डा । पोड़ैयाहाट के चतरा गांव में नवनिर्मित इंजीनियरिंग कॉलेज के संचालन की घोषणा से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पोड़ैयाहाट मुख्य चौक पर आतिशबाजी, मिठाई बांटकर और नारेबाजी कर इस सफलता का जश्न मनाया। क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव की पहल से इस कॉलेज का संचालन संभव हो पाया, जिसके लिए उन्होंने वर्षों से प्रयास किया था। विधायक प्रदीप यादव जब क्षेत्र भ्रमण के दौरान चतरा गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से मांदर और टमाक बजाकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस कॉलेज के संचालन से क्षेत्र के बच्चों…
रांची । रिम्स में इलाज करा रही नक्सली जया मांझी की मौत हो गई है। वह कैंसर से पीड़ित थी। जया एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक की पत्नी थी। वह गॉल ब्लैडर के कैंसर से पीड़ित थी। उसका इलाज ओंकोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ अजीत कुशवाहा की यूनिट में चल रहा था। रिम्स के पीआरओ डॉ राजीव रंजन ने शनिवार को बताया है कि पहले उनको सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया गया था। लेकिन कैंसर डिटेक्ट होने के बाद ओंकोलॉजी में शिफ्ट कर दिया गया था। करीब डेढ़ माह पहले मेडिकल बोर्ड गठित कर उनके स्वास्थ्य…
रामगढ़ । प्रश्न पत्र लीक का संदिग्ध युवाक हिरासत में जिले में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोई भी ऐसा संदिग्ध जो प्रश्न पत्र लिक करने के लिए इस जिले में आया हो, उसके लिए छापेमारी अभियान भी चल रही थी। रामगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि शहर के बस स्टैंड के पास एक होटल में एक संदिग्ध युवक मौजूद है, जो प्रश्न पत्र लिक कर सकता है। इस सूचना के बाद रामगढ़ पुलिस सक्रिय हुई और उसने युवक चंचल सिंह को हिरासत में लिया। जांच के दौरान पता चला की चंचल सिंह…
चतरा । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड राज्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं। इसमें कोई दो मत नहीं कि झारखंड में अब तक के मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास को राज्य के विकास के लिए जितना समय मिलना चाहिए था उतना नहीं मिला। वे दावे के साथ कह सकते हैं कि इन तीनों नेताओं के राजनीतिक दामन पर एक भी भ्रष्टाचार के दाग नहीं लगे। उनका कार्यकाल बेदाग रहा। झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी स्थित भद्रकाली मैदान में परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि झारखंड के लिए…



