महेशपुर (पाकुड़ )। डीजल व बकरी चोरी के फरार आरोपी को महेशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. महेशपुर पुलिस ने बताया कि महेशपुर थाना कांड संख्या 54/24 के फरार चल रहे नामजद आरोपी बांसकेंद्री गांव निवासी मिस्टर अंसारी के खिलाफ कोयला रोड से डीजल एवं बकरी चोरी के मामले को लेकर मामला दर्ज की गई थी. जिसको लेकर महेशपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को छापेमारी करते हुए आरोपी मिस्टर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद स्वास्थ्य जांच कराकर पाकुड़ जेल भेज दिया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


