संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-कार्तिक पूर्णिमा (देव दीपावली)के पावन अवसर पर मंगलवार की संध्या को स्थानीय मुक्तेश्वर धाम सीढ़ी घाट स्थित गंगा तट पर मां गंगा सेवा समिति साहिबगंज की ओर से भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया.वर्ष 2011 से प्रत्येक माह पूर्णिमा तिथि पर निरंतर आयोजित हो रही इस आरती की परंपरा के तहत इस बार भी विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया.इस अवसर पर सीढ़ी घाट को 1100 दीपों से सजाया गया.दीपों की जगमग रोशनी से पूरा गंगा तट आलोकित हो उठा.वहीं आकर्षक रंगोली और भक्तिमय गंगा गीतों ने वातावरण को और भी मनमोहक बना दिया.संध्या 5:30 बजे शुरू हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां गंगा की आराधना की.कार्यक्रम का शुभारंभ पुरोहित पंडित धनेश तिवारी एवं पंडित वेदानन्द पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा के विधिवत पूजन-अर्चन से किया गया.इसके बाद 1100 दीप प्रज्ज्वलित कर मां गंगा की भव्य आरती उतारी गई.इस दौरान पूरा गंगा तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा.श्रद्धालुओं ने जय मां गंगे,हर-हर गंगे और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया.उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां गंगा की आराधना की.आरती के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया.इस धार्मिक आयोजन में मां गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय के साथ शशि कुमार सुमन,जगन्मय मिश्रा, आभाष ओझा,अमित केसरी,संदीप अवस्थी,स्वरूप चटर्जी,सिद्धार्थ कुमार,गणेश तिवारी,जगदीश नरसरिया,सुशील भारतीय,मनीष दिवान,रोहित कुमार,सुदर्शन कुमार, घनश्याम मंडल,चंदन कुमार,अनीश कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

देव दीपावली – दीपों से जगमगाया नगर के सभी मंदिर व घर
साहिबगंज – कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर मंगलवार की संध्या साहिबगंज नगर के बम काली मंदिर ,बड़ी दुर्गा मंदिर,बड़ी काली मंदिर, गणेश मंदिर, हनुमान मंदिर, शनिवार मंदिर,शिव मंदिर सहित नगर के सभी मंदिरों के अलावे अपने अपने घरों व प्रतिष्ठानों में लोगों ने दीप जलाएं.वही देव दीपावली को लेकर गंगा घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा. मंदिर का मुख्य द्वार, परिसर व गंगा घाट दीपों की कतारों से रोशन हो उठा.वही गंगा घाट पर महिलाओं ने विभिन्न रंगों से रंगोली बनाई थी.इस मनोरम दृश्य को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.
मिर्जाचौकी में देव दीपावली पर दीपोत्सव व आरती का आयोजन
मंडरो- मिर्जाचौकी दुर्गा मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दिपावली के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजित किया गया. जिसमें 1008 दीप जलाया गया. लोगों ने गणेश मंदिर,विष्णु मंदिर,दूर्गा मंदिर,हनुमान मंदिर,माता संतोषी मंदिर,शिव मंदिर, शनि मंदिर,काली मंदिर, छठ घाट सरोवर सहित सत्संग भवन में दीप जलाया . वहीं दीपोत्सव में महिला,पुरुष बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.वहीं संध्या आरती भी की गई. जिसमें वंदना एवं आरती भजन की गई. दीप द्वारा ऊं की आकार एवं भारत का रेखाचित्र बनाया. दीप को देवस्थल में कत्तारवद्ध सजाया गया जो आकर्षक एवं मनोरम दृश्य लग रहा है. मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पप्पू साह,समिति अध्यक्ष राजीव जयसवाल, अजय जयसवाल,रुद्रेश्वर गुप्ता,पंकज जयसवाल, प्रमोद गुप्ता,बद्री भगत,बिरेंद्र साह,बालेश्वर भगत सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे.





