पाकुड़। पुरानी रेल समस्याओं को लेकर ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल-सह- पाकुड़ का प्रतिनिधिमंडल संजीव कुमार ,मंडल रेल प्रबंधक,पूर्व रेलवे,हावड़ा एवं रोशन कुमार ,मुख्य यात्री संचालन प्रबंधक,पूर्व रेलवे,कोलकाता से मिलकर अपनी मांगों लेकर 24 सितंबर 2024(मंगलवार) को अपराह्न 1 बजे वार्ता करेगी। राहुल कुमार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,पूर्व रेलवे,हावड़ा रजनीश कुमार सिंह जी वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता(सा•) पूर्व रेलवे,हावड़ा, प्रमितदेव मल्लिक वरिष्ठ मंडलीय अभियंता(4),पूर्व रेलवे,हावड़ा से भी मिलकर स्थानीय रेल यात्रियों की समस्याओं पर वार्ता करेंगे। ताकि पाकुड़ की यात्रियों को रेल सुविधा मुहैया कराया जा सके। मालूम हो कि ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर एसोसिएशन पाकुड़ बरसों से यह लड़ाई जारी रखा है । जो आज भी कायम है। और जब तक समस्या का समाधान नहीं होता लड़ाई जारी रहेगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


