दुमका/सरैयाहाट। जिले के सरैयाहाट में डिग्री कॉलेज का मार्ग अब प्रशस्त हो गया। दरअसल शुक्रवार को झारखण्ड मन्त्रीमंडल केबिनेट की बैठक में दुमका जिले के सरैयाहाट को 77.78 करोड़ की सौगात प्रदान की है। जिसमें डिग्री कॉलेज के लिए 30.51 करोड़ और सुम्भेश्वर नाथ मंदिर के पहुँच पथ के लिए 38.27 करोड़ शामिल है। दोनों ही योजनाओं के लिए वर्षो से क्षेत्र लोग लगातार मांग करते आ रहें थे। डिग्री कॉलेज के लिए सरैयाहाट के कोठिया आईटीआई के समीप निपनिया में पाँच एकड़ जमीन को चिन्हित किया जा चुका है। फिलहाल पुरे प्रखंड में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है। कॉलेज नहीं रहने की वजह से यहाँ के छात्रों को दुमका, गोड्डा, देवघर और भागलपुर का रुख करना पड़ता है जिसकी वजह से छात्रों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई गरीब मेघावी छात्रों को पास में कोई डिग्री कॉलेज नहीं रहने की वजह से बीच में ही पढ़ाई छोड़ना भी पड़ता है। डिग्री कॉलेज के लिए राज्य सरकार के द्वारा राशि आवंटित किये जाने पड़ क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। ज्यादातर छात्र काफ़ी खुश है की अब उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
————————————————————————————————————————
सरैयाहाट में डिग्री कॉलेज के लिए लगातार प्रयासरत थे। इसके लिए मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा मंत्री, विभागीय सचिव से मिलकर उन्होंने प्रस्ताव दिया था। कॉलेज के निर्माण के केबिनेट का निर्णय स्वागत है। साथ ही क्षेत्र के शुम्भेश्वर नाथ मंदिर के विकास के पहुँच पथ का निर्माण धार्मिक पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सरकार का यह निर्णय क्षेत्र के विकास में एक नई गाथा लिखेगा।
प्रदीप यादव, विधायक


