जरमुंडी । थाना क्षेत्र के सुखजोरा के समीप धोबेय नदी से पुलिस ने पानी में तैरता एक युवती का शव बरामद किया है। शव की अबतक पहचान नहीं हो पाई है। मामले के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह जब लोग नदी की ओर घूमने निकले थे तो बासुकीनाथ नोनीहाट मुख्य मार्ग स्थित धौबेय पुल के समीप तैरता हुआ एक शव दिखा, जिसकी जानकारी तत्काल जरमुंडी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जरमुंडी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और अज्ञात शव का शिनाख्त करने में जुट गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


