रांची । धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड आगमन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची परिसर में स्वागत एवं अभिनंदन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। इन्होंने गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र देकर राष्ट्रपति का अभिनंदन किया।यहां बता दें कि राष्ट्रपति 20 सितंबर को रांची के नामकुम स्थित इंडियन कौंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च के कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति का काफिला जिस मार्ग से गुजरेगा, वहां पर तीन लेयर की सुरक्षा रहेगी।राष्ट्रपति की सुरक्षा में छह आईपीएस के अलावा 10 डीएसपी, 25 इंस्पेक्टर, 20 दारोगा, दो हजार से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है. साथ ही सुरक्षा में बम निरोधक दस्ता, जैप, आईआरबी, रैफ और जगुआर की टीम को भी तैनात किया गया। कार्यक्रम स्थल के आसपास अवैध पार्किंग वर्जित रहेगा. कार्यक्रम स्थल में सिर्फ पास युक्त लोगों को ही प्रवेश करने दिया जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


