देवघर। डीसी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई है कि चौकीदार के पद पर नियुक्ति हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या-01/2024 के आलोक में प्राप्त आवेदनों को स्क्रूटनी के उपरान्त प्रकाशित विज्ञापन की शर्तों के अधीन आवेदनों को स्वीकृत एवं अस्वीकृत किया गया है। साथ ही स्वीकृत आवेदन एवं अस्वीकृत आवेदनों की सूची देवघर जिला के वेबसाईट www.deoghar.nic.in पर प्रकाशित की जा रही है। इसके अलावा प्रकाशित सूची के विरूद्ध दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने हेतु अन्तिम तिथि 26.09.2024 के अपराह्न 05:00 बजे तक निर्धारित की गई है। साथ ही जिन अभ्यर्थियों को प्रकाशित सूची के विरूद्ध कोई दावा अथवा आपत्ति हो तो निर्धारित तिथि समय तक आवश्यक साक्ष्य सहित आवेदन प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, देवघर को समर्पित करे सकते है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


