संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सदर अस्पताल में मरीजों के बीच मंगलवार को फल वितरण करने पहुंचे भाजपा नेता बावधान मुर्मू मरीजों की परेशानियों को सुन अस्पताल प्रबंधन पर बिफर पड़े। पुरुष और बच्चों के वार्ड में जब बाबूधन पहुंचे तो देखा कि मरीज गर्मी से परेशान, परेशान है।मरीजों ने बताया कि लाइन नहीं रहने के कारण रात से ही पंखा नहीं चल रही है ,हम सब गर्मी से परेशान है। मरीजों की परेशानियों को सुन बाबूधन मुर्मू ने सिविल सर्जन से दूरभाष पर वार्ता की और उन्हें मरीजों की परेशानियों से उन्हें अवगत कराया। फोन करने के बाद थोड़ी देर में ही मंटू टेकरीवाल सदर अस्पताल पहुंचे , कहा कि सभी जगह लाइन, इनवर्टर का कनेक्शन दिया हुआ है।
जब बाबूधन और अमृत पांडे ने बताया कि पुरुष वार्ड में चलकर देख ले तो वहां मरीजों की परेशानियों को देख सीएस भी दंग रह गए और वार्ड इंचार्ज से पूछा तो बताया कि इधर इनवर्टर से सिर्फ लाइट कनेक्शन है ।पंखा में इनवर्टर कनेक्शन नहीं दी गई है, इस बात प वार्ड इंचार्ज पर एक्शन लेने की बात सीएस ने कही और वहीं से तुरंत ऑपरेटर को फोन पर सभी वार्ड में आज ही इनवर्टर से सभी वार्ड में पंखा चलाने के लिए कनेक्शन जोड़ने का आदेश दिया। सीएस के इस क्विक एक्शन से जहां मरीजों को अब गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के इस छोटे से प्रयास से सदर अस्पताल के मरीजों को अब गर्मी से हो रही परेशानी से राहत मिल जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


