गोड्डा : नगर के वार्ड नंबर 05 स्थित मजीदिया मुसाफिर खाना में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमे नगर संगठन सचिव राजकुमार दास की अगुवाई में शहरी क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय समिति सदस्य सह प्रवक्ता, जिला झामुमो, गोड्डा, राजेश मंडल उपस्थित थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य अलग होने के बाद पहली बार ऐसे हेमंत सरकार का गठन हुआ, जो आदिवासी मूलवासी के साथ- साथ महिलाओं के मजबूती के लिए कृत संकल्पित है। आज के समय में महिलाओं के जन्म से लेकर, मृत्यु तक का मजबूतीकरण का कार्य कर रही है। कहा कि महिला को कैसे आर्थिक आजादी मिले, इसके लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, 200 यूनिट बिजली मुफ्त, गोद भराई योजना, अन्न परासन योजना, सर्वजन पेंशन योजना जैसे ऐतिहासिक मजबूत कदम उठाए जा रहे हैं। आज तक के समय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रत्येक गरीब घर में 60 से 70 हजार रुपए पहुंचाने में सफल हो चुके हैं। वो दिन दूर नही जब एक लाख रुपए सभी गरीब घरों में पहुंचाने में हेमंत सोरेन सफल होंगे। उक्त बैठक को नगर अध्यक्ष अजय कुमार देवा, नगर संगठन सचिव राज कुमार दास, फिरदौस आलम, नगर उपाध्यक्ष मो० मिन्हाज ने भी संबोधित करते हुवे कहा की आप सभी महिलाओ के जुड़ने से गोड्डा नगर झामुमो समिति मजबूत हुई है। आप सबों के सुख- दुख में हम सभी आप लोगों के साथ हैं। कार्यक्रम में बेगम असगरी मिर्जा, संगीता भारती, इसरत जहां, कल्पना कुमारी, रूपा कुमारी, सुलोचना कुमारी, रीता कुमारी, फुचिया देवी, गुड़िया कुमारी, रूकिया देवी, पूनम देवी, माला देवी, शीला देवी, अंजुम नाज, गुलशन आरा, रेखा कुमारी, रंजू देवी, ममता कुमारी आदि दर्जनों महिलाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का झंडा लेते हुवे हेमंत सोरेन जिंदाबाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान बड़कू अंसारी, बिट्टू यादव, राकेश रंजन आदि भी उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


