गोड्डा : बीते रविवार समय करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली की बसंतराय थाना के ग्राम बेलडीहा में ग्रामीणों ने एक युवक को हथियार के साथ पकड़ कर रखा गया है। उक्त सूचना के संबंध में वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुये सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु ग्राम-बेलडीहा पहुँचा जहाँ एक युवक को देशी कट्टा के साथ पकड़कर रखा गया है। उक्त पकड़ाये गये व्यक्ति से उसका नाम-पता पूछने पर अपना नाम नितीश कुमार, पिता रामविलाश पासवान, ग्राम विशम्भरचक, थाना-बसंतराय, जिला गोड्डा बताया तथा उसके पास से एक देशी कट्टा एवं एक मोबाईल फोन बरामद किया गया, जिसमें देशी कट्टे के साथ लिया गया सेल्फी फोटो भी पाया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया तथा उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। आगे पूछताछ के क्रम में बताया की ये रंगदारी एवं लोगों में अपना दबदबा बनाने हेतु देशी कट्टा रखता है। उक्त संबंध में बसंतराय थाना काण्ड संख्या 61/2024 दिनांक 16.09.2024 धारा 25(1-बी)/(ए)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत काण्ड अंकित कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में उपस्थापन कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उक्त छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सह बसंतराय थाना प्रभारी सत्यदीप, पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार शर्मा, बसंतराय थाना एवं बसंतराय थाना के रिर्जव गार्ड शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


